{"_id":"68f537d690714129180a9152","slug":"repair-work-of-damaged-nehru-park-resumes-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-146348-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: क्षतिग्रस्त हुए नेहरू पार्क का मरम्मत का कार्य फिर से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: क्षतिग्रस्त हुए नेहरू पार्क का मरम्मत का कार्य फिर से शुरू
Mon, 20 Oct 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। 1.45 करोड़ की लागत से टनकपुर हाईवे पर नेहरू पार्क के सुंदरीकरण के बाद वह बरसात में क्षतिग्रस्त हो गया। अब पुन: प्रयास करते हुए नगर पालिका ने क्षतिग्रस्त हुए कार्य की मरम्मत कराना शुरू कर दिया है। जल्द ही नेहरू पार्क आमजनों के लिए खोल दिया जाएगा।
बीते वर्ष टनकपुर हाईवे पर नेहरू पार्क के सुंदरीकरण के लिए नगर पालिका ने 1.45 करोड़ से मार्च के माह में कार्य शुरू कराया लेकिन अगस्त के माह के अंत में हुई बरसात ने नगर पालिका के सुंदरीकरण के कार्य की गुणवत्ता को धोकर रख दिया। नेहरूपार्क में लगी रेलिंग पूल में ढह गई। पीछे की दीवार गिरने के साथ फर्श सहित अन्य कार्य भी क्षतिग्रस्त हुए लेकिन अब एक बार फिर नेहरू पार्क के सुंदरीकरण का प्रयास नगर पालिका ने शुरू किया है। क्षतिग्रस्त हुए कार्य की मरम्मत रविवार से शुरू करा दी है। ईओ संजीव कुमार ने बताया, जल्द ही मरम्मत कार्य पूरा करके नेहरू पार्क आमजनों के लिए खोल दिया जाएगा।