फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   religion

Pilibhit News: अमरिया से श्रद्धालुओं का जत्था पूर्णागिरि के लिए रवाना

Wed, 15 Mar 2023 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
religion
बुधवार को पूर्णागिरी के लिए रवाना होते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : PILIBHIT
अमरिया। मां पूर्णागिरि के दर्शन को जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को कस्बे से मां के दरबार में पूजन के बाद बैंड बाजों के साथ पदयात्रा रवाना हुई। पदयात्रा शिव मंदिर, भूमसेन राम लीला मैदान, नेशनल हाईवे होते हुए पूर्णागिरि दरबार को रवाना हुई।
विज्ञापन

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पदयात्रा को अमरिया नहर पुल तक विदा किया। पदयात्रा में आशीष गुप्ता, पवन गुप्ता, मुन्नालाल, निर्मल कुमार, राकेश अरोरा, अनिल वाल्मीकि, करन वाल्मीकि, महेंद्र वाल्मीकि, विनोद वाल्मीकि समेत करीब सौ श्रद्धालु शामिल थे। आशीष गुप्ता ने बताया कि पदयात्रा मंगलवार को देर रात अमरिया से चलकर मझोला पहुंचेगी। जहां रात्रि विश्राम होगा। बुधवार को दोपहर का भोज खटीमा और रात्रि विश्राम बनवसा में होगा। बृहस्पतिवार को श्रद्धालु पूर्णागिरि दरबार में पहुंचकर पहुंचकर मां के दर्शन करेंगे। 19 मार्च को श्रद्धालु अपने घर लौटेंगे। संवाद
विज्ञापन

---
पांच दिवसीय भंडारा शुरू
बीसलपुर। अग्रवाल सभा भवन में बुधवार को कांवरथी सेवादल के पांच दिवसीय भंडारे का शुभारंभ हो गया। शुभारंभ सेवादल के नगराध्यक्ष विजयओम गुप्ता ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सेवादल के महामंत्री अनुज मित्तल, उपाध्यक्ष मोहन सिंघल, प्रबंधक अवधेश अग्रवाल, मंत्री राजीव अग्रवाल, मनेाज गोयल और सूर्यप्रकाश मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। पंडित अवधेश भट्ट ने विधि-विधान से पूजन किया। अवधेश अग्रवाल की इस शिविर में स्थायी रूप से तैनाती की गई। उन्हें बताया गया कि शिविर में आने वाले कांवरथियों को जलपान, भोजन और आवासीय व्यवस्था मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर 19 मार्च तक चलेगा। शिविर में एक रसोइया की नियुक्ति की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed