फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   religion

शहर में निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी

Sun, 09 Oct 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:42 AM IST
सार

शहर में शनिवार देर रात जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरुआत हुई।जुलूस के रूट पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।बैरीकेडिंग और बैरियर पर बड़ी संख्या में फोर्स को तैनात किया गया था।

विज्ञापन
religion

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। शहर में शनिवार देर रात जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरुआत हुई। बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। जुलूस के रूट पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। एसपी-एएसपी ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर खुद कमान संभाल रखी थी। बैरीकेडिंग और बैरियर पर बड़ी संख्या में फोर्स को तैनात किया गया था।
शहर के हशमत नगर से रात 11 बजे के बाद परंपरागत तरीके से जुलूस-ए-मोहम्मदी शुरू हुआ। इससे पहले दिन भर लोग तैयारियों में जुटे रहे। बारिश में भीगते हुए लोगों ने तैयारियों को अंजाम दिया। सलातोसलाम के साथ जुलूस का आगाज हुआ। इसके बाद चिह्नित मार्गों पर नात और तकरीर के साथ जुलूस आगे बढ़ा। बारिश के बाद भी जुलूस में शामिल अकीदतमंदों का उत्साह कम नहीं हुआ था। जुलूस के रूट को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया था।
विज्ञापन

000
तीन जोन और दस सेक्टर में बांटा रूट
जुलूस के रास्ते को तीन जोन और दस सेक्टर में बांटा गया था। चार कलस्टर और दो क्यूआरटी दस्ते को लगाया गया। 14 स्थानों पर बैरियर लगाकर इंस्पेक्टर तैनात किए गए। 30 स्थानों पर छतों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। 39 प्वाइंटों पर थाना प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई तो 600 पुलिस कर्मी लगाए गए थे। एसपी दिनेश कुमार पी, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी के अलावा सभी सीओ भी जुलूस के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed