फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Relief to more than nine thousand private tube well connection holders

Pilibhit News: नौ हजार से अधिक निजी नलकूप कनेक्शन धारकों को राहत

Tue, 06 Feb 2024 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 06 Feb 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Relief to more than nine thousand private tube well connection holders
खेत पर लगा नलकूप । संवाद
पीलीभीत। प्रदेश सरकार ने अपने आम बजट में किसानों और गरीब तबके के लोगों को राहत देने के लिए रियायती दरों पर बिजली सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही है। इससे जिले के नौ हजार से अधिक निजी नलकूप कनेक्शन धारकों को लाभ मिलेगा। साथ ही नए नलकूप कनेक्शन लेने की लगी रोक हटा ली गई है। इससे कनेक्शन लेने के इच्छुक किसानों को भी राहत मिली है।
विज्ञापन


पीलीभीत कृषि प्रधान जिले के रूप में पहचान रखता है। अधिकांश इलाकों में फसलों की पैदावार होती है। इसमें अमरिया और पूरनपुर का क्षेत्र मिनी पंजाब कहा जाता है। योगी सरकार के आम बजट में निजी नलकूप उपभोक्ताओं को रियायती दरों पर बिजली आपूर्ति मुहैया करने के लिए 18 सौ करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

यह वर्तमान वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। ऐसे में जनपद पीलीभीत में वर्तमान में नौ हजार से अधिक निजी नलकूप कनेक्शन धारक है, उन्हें इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा किसानों व गरीब लोगों को बिजली कनेक्शन लेने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सरकार ने गरीब लोगों के लिए प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के तहत निशुल्क बिजली कनेक्शन की व्यवस्था की है। जिले में 3.40 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। नए कनेक्शन लेने पर गरीबों को कोई रुपया नहीं देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed