फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Relief in the morning and evening, humid heat during the day caused trouble

Pilibhit News: सुबह-शाम राहत, दिन में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान

Tue, 27 May 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 27 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Relief in the morning and evening, humid heat during the day caused trouble
बीसलपुर के राजकीय बीज भंडार परिसर में भरा बारिश का पानी।     संवाद - फोटो : दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ऑटो।
पीलीभीत। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। सोमवार को सुबह और शाम के समय मौसम सामान्य रहा। जबकि, दोपहर में उमस भरी गर्मी ने अधिक परेशान किया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट भी दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव होने से तीन दिन पूर्व से तापमान में लगातार गिरावट बनी हुई है। सोमवार को सुबह से धूप खिली। इसका शाम तक असर रहा, लेकिन पिछले दिनों की अपेक्षा धूप में तेजी कम रही। हालांकि दोपहर के समय उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान जरूर किया। शाम पांच बजे के बाद मौसम सामान्य हो गया। इसके बाद लोग घरों से टहलने निकले। पार्क के साथ बाजार में भी आवाजाही बढ़ी हुई थी। तीन दिन पूर्व की बात करें तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि सोमवार को अधिकतम 34.4 और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री दर्ज किए गए। जबकि रविवार को अधिकतम 35.5 व न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं शनिवार को अधिकतम 37.2 व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा था।
विज्ञापन

-----
रविवार रात हुई बारिश से कई जगह हुआ जलभराव
- जिले में शहर के अलावा देहात क्षेत्रों में रविवार रात मौसम बदलने के बाद बारिश हुई। रुक-रुककर कई बार बारिश होने से शहर में कई स्थानों जलभराव हुआ। सुबह तड़के भी कुछ देर बारिश होने से मौसम सुहाना हुआ, लेकिन आठ बजे के बाद खिली धूप का शाम तक असर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

डेढ़ घंटे हुई झमाझम बारिश
बीसलपुर। सोमवार को तड़के करीब डेढ़ घंटे तक हुई जोरदार बारिश से मौसम ठंडा हो गया। लोगों ने भीषण गर्मी से काफी राहत महसूस की है। बारिश से राजकीय कृषि बीज भंडार,डाक खाना मार्ग और सीडीपीओ कार्यालय परिसर में जलभराव हो गया था। कई घंटे बाद जब बारिश का पानी नालों में बह गया, तब कहीं जाकर जलभराव की स्थिति खत्म हुई। बारिश से गन्ने की फसल और धान की पौध को लाभ पहुंचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed