फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Relief from drizzle in the morning, humid heat bothered during the day

Pilibhit News: सुबह बूंदाबांदी से राहत, दिन में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान

Sun, 25 May 2025 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Relief from drizzle in the morning, humid heat bothered during the day
रविवार सुबह 9:30 बजे छाए बादल संवाद
पीलीभीत। जिले में मौसम ने फिर करवट ली। रविवार सुबह बादल छाए रहने के साथ तेज हवा और बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मगर कुछ देर बाद धूप खिल जाने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

जिले में तीन दिन पूर्व से गर्मी का सितम बढ़ गया। सुबह से शाम तक गर्मी की तपन लोगों को परेशान कर रही थी। दिन में तेज धूप के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे। रविवार को मौसम में बदलाव हुआ। सुबह से ही बादल छा गए। आठ बजे के बाद तेज हवा और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे मौसम सुहावना हो गया। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
विज्ञापन

हालांकि दोपहर 12 बजे धूप खिल आई। इससे उमस बढ़ने से लोग परेशान हुए। शाम पांच बजे के बाद मौसम सामान्य हुआ। पार्कों में भी आवाजाही देखी गई। मौसम में बदलाव से शनिवार की अपेक्षा रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 35.5 व न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से गन्ने की फसल को लाभ

बीसलपुर। रविवार सुबह बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। लोगों ने भीषण गर्मी से काफी राहत महसूस की। बारिश से गन्ने की फसल को काफी लाभ पहुंचा है। जिन खेतों में धान की पौध डाली जानी है, उन खेतों में भी लाभ पहुंचा है। बारिश से साठा धान को भी काफी फायदा पहुंचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed