फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Release of young man Starting with picket

युवक की रिहाई को लेकर धरना शुरू

Mon, 11 Jan 2016 06:37 PM IST
plibhit
plibhit Updated Mon, 11 Jan 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन

किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बारावफात जुलूस के दौरान पकड़े गए युवक की रिहाई समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

मजदूर संगठन के जिला प्रभारी युसूफ मलिक के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता सोमवार को नेहरू ऊर्जा उद्यान में एकत्र हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने बारावफात जुलूस के दौरान हुए बवाल में पकड़े गए युवक अब्दुल कदीर की रिहाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दिया। धरनास्थल पर जिला प्रभारी ने कहा कि बारावफात के जुलूस के दौरान पुलिस ने ज्यादती की सारी हदें तोड़ दी। बेगुनाहों पर लाठीचार्ज किया और उल्टे पीड़ितों पर मुकदमा दर्ज कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान जेल में बंद अब्दुल कदीर की रिहाई कराने, गोली लगने से घायल हुए लोगों को पांच-पांच लाख का मुआवजा देने, दोषी पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर जेल भेजने व दर्ज मुकदमेे को वापस लेने की मांग की गई। मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी गई। धरना देने वालों में मोहम्मद ताहिर, राशिद अंसारी, मौलाना आबिद रजा, मौलाना इदरीस रजा, मौलाना हशमत रजा, अब्दुल वहीद, सुल्तान, जफर अली, मुश्ताक अहमद, शराफत हुसैन, मोहम्मद अजमल, हाफिज अफसर अली, वेदप्रकाश गंगवार, महेंद्र गंगवार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed