{"_id":"5e712fdf8ebc3ea81263f435","slug":"recovery-plan-pilibhit-news-bly399909323","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेकी करने के बाद सिपाहियों ने बनाई थी जुए के अड्डे से वसूली की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेकी करने के बाद सिपाहियों ने बनाई थी जुए के अड्डे से वसूली की योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर (पीलीभीत)। कोतवाल को सूचना दिए बिना राइस मिल में चल रहे जुए के अड्डे पर वसूली की नियत से छापा मारने की योजना सिपाहियों ने रेकी करने के बाद बनाई थी। उन्हें पता चला था कि राइस मिलर का एक करीबी मोटी रकम लेकर जुआ खेलने पहुंचता है। उसी को निशाना बनाकर सिपाहियों ने दबिश दी, लेकिन भगदड़ के बीच वह भाग निकला। सिपाहियों पर विभागीय जांच की तलवार लटकने के बाद अब परतें भी खुलना शुरू हो गई हैं। फिलहाल दो दिन बाद भी अधिकारी कोई एक्शन नहंीं ले सके हैं।
असम हाईवे पर पूरनपुर नगर से सटी एक राइस मिल में महीनों से जुए का अड्डा चल रहा था। राइस मिल का एक पार्टनर जुआ खिलवाने के एवज में रकम वसूलता था। शनिवार शाम पांच सिपाहियों ने सादा कपड़ों में प्राइवेट वाहन से पहुंचकर छापा मार दिया। सिपाहियों का मकसद जुआ पकड़ने के बाद मोटी कमाई करना था। भगदड़ के दौरान राइस मिलर के पार्टनर का गिरने से पैर टूट गया था। फड़ से ढाई लाख और पकड़े गए 12 लोगों से छह-छह हजार वसूलने के बाद सिपाहियों ने सबको छोड़ दिया था। फंसने के डर से शिकायत को कोई आगे नहीं आया। एक दिन पूर्व इस मामले में एसपी अभिषेक दीक्षित जांच के आदेश कर चुके हैं।
अब इस मामले में एक नई बात सामने आई है। बताते हैं कि सिपाहियों ने जुए के अड्डे पर छापा मारने से पहले कई दिनों तक रेकी की थी। इसमें पता लगा कि राइस मिल पार्टनर का एक करीबी मोटी रकम लेकर आता है। यदि उन दोनों को साथ पकड़ा जाता तो मोटी रकम मिलती। लेकिन भगदड़ के बीच सिपाहियों के निशाने वाला राइस मिलर का करीबी व्यक्ति बचकर निकल गया। एसपी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर पड़ताल चल रही है। कोतवाल से रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई तय है।