{"_id":"6250923008872208a3291a1d","slug":"recommendation-of-fine-on-19-kotedars-for-delay-in-distribution-of-ration-pilibhit-news-bly48081934","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण में देरी पर 19 कोटेदारों कोटेदारों पर जुर्माना डालने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण में देरी पर 19 कोटेदारों कोटेदारों पर जुर्माना डालने की संस्तुति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। राशन वितरण में देरी पर 19 कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। आपूर्ति निरीक्षक रजनीश शुक्ला ने बताया कि जुर्माना लगाए जाने की संस्तुति डीएसओ को भेजी रिपोर्ट में की गई है।
नगर के सभी 19 कोटेदारों को 30 मार्च को ही माह मार्च का राशन मिल गया था। नियमानुसार कोटेदारों को राशन वितरण 30 या 31 मार्च से शुरू कर देना चाहिए था, लेकिन कोटेदारों ने 30 या 31 मार्च से राशन वितरण शुरू नहीं किया। कुछ उपभोक्ताओं ने इस मामले की शिकायत डीएम पुलकित खरे से कर दी। डीएम के निर्देश पर डीएसओ ने आपूर्ति विभाग की टीमें गठित कर अपनी मौजूदगी में राशन वितरण कराने के निर्देश दिए।
आपूर्ति विभाग की टीमों में पूरनपुर के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अशोक मिश्रा, यहां के आपूर्ति निरीक्षक रजनीश शुक्ला, कलीनगर के आपूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार, आपूर्ति कार्यालय बीसलपुर और कलीनगर के लिपिकों को भी शामिल किया गया। गठित टीमों के लोगों ने दो अप्रैल से अपनी मौजूदगी में सभी दुकानों पर राशन वितरण शुरू कराया, जो पांच अप्रैल तक बंट पाया। उसके बाद टीम के लोगों ने अपनी अपनी दुकानों की वितरण रिपोर्ट टीम प्रभारी अशोक मिश्रा को सौंप दी। सह टीम प्रभारी रजनीश शुक्ला ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीएसओ के माध्यम से डीएम कार्यालय भेज दी गई है। इसमें कोटेदारों पर जुर्माना डालने की संस्तुति की गई है।