{"_id":"58948e2e4f1c1b2f3de846e5","slug":"really-had-to-rally-without-permission-including-500-reports-on-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति जनसभा करना पड़ा महंगा, विधायक समेत 500 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति जनसभा करना पड़ा महंगा, विधायक समेत 500 पर रिपोर्ट
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 03 Feb 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
बिना अनुमति जनसभा करना बीसलपुर के निवर्तमान विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी रामसरन वर्मा को महंगा पड़ा। पुलिस ने मामला सही पाए जाने पर निवर्तमान विधायक व पांच सौ समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को रोडवेज बस स्टैंड के पास भाजपा प्रत्याशी (निवर्तमान विधायक) रामसरन वर्मा द्वारा बिना अनुमति जनसभा की जा रही थी। एसडीएम बीपी सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार अजय सक्सेना ने मौके पर पहुंचकर जनसभा को रुकवा दिया था। नायब तहसीलदार की ओर से मामले में कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी थी। अफसरों को मामले से अवगत कराने के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार की तहरीर जांच में सही पाई गई। इसके बाद प्रकरण में भाजपा प्रत्याशी रामसरन वर्मा को नामजद व 500 अज्ञात समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन