फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ravana green Sita , Rama The berry eating stale Sabari

रावण ने हरी सीता, राम ने खाए जूठे शबरी के बेर

Mon, 19 Oct 2015 10:37 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Mon, 19 Oct 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
Ravana green Sita , Rama The berry eating stale Sabari

रामलीला महोत्सव के तहत चल रही रामलीला में सोमवार को सीता हरण व शबरी मिलन लीला का मंचन किया गया।

विज्ञापन

शहर के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला के दौरान दिखाया गया कि रावण मारीच से मिलकर सीता के हरण की योजना बनाता है। मारीच सोने का हिरण बनकर पंचवटी के समीप पहुंचता है। जिसे देख सीता प्रभु राम से मृगछाला लाने को कहती है। प्रभु राम पीछा कर हिरण को मार गिराते हैं। हिरण बना मारीच हे लक्ष्मण कहकर अपने प्राण त्याग देता है। आवाज सुनकर सीता लक्ष्मण को मदद के लिए भेजती हैं। इस बीच मौका पाकर रावण सीता का हरण कर लेता है। रास्ते में जटायु रावण को रोकने का प्रयास करता है, लेकिन रावण जटायु को तलवार से घायल कर देता है। जटायु प्रभु राम को किस्सा सुनाने के बाद प्राण त्याग देता है। जटायु का अंतिम संस्कार करने के बाद दोनों भाई शबरी आश्रम पहुंचते हैं। इस दौरान शबरी दोनों को जूठे बेर खाने को देती है। शबरी सीता की खोज के लिए रास्ता बताकर अपने प्राण त्याग देती है। महंत ओमकारनाथ, अध्यक्ष सुनील मिश्रा, प्रेम सिंह, अमरीश शर्मा, राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष ने बताया कि 20 अक्तूबर को सुग्रीव मित्रता, बालिवध, लंका दहन आदि लीलाओं का मंचन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed