{"_id":"6a72fdaea85ab7761a0c95e0","slug":"ration-cardholders-to-receive-free-food-grains-until-18th-august-in-pilibhit-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: राशन कार्डधारकों को 18 अगस्त तक मिलेगा मुफ्त खाद्यान्न, सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: राशन कार्डधारकों को 18 अगस्त तक मिलेगा मुफ्त खाद्यान्न, सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी जरूरी
Wed, 05 Aug 2026 02:44 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:44 PM IST
सार
पीलीभीत जिले में मुफ्त राशन वितरण पांच अगस्त से शुरू हो गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि यह 18 अगस्त तक उचित दर की दुकानों पर मिलेगा। सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
पीलीभीत जिले के राशन कार्डधारकों के लिए अगस्त माह के मुफ्त राशन वितरण का कार्यक्रम बुधवार पांच अगस्त से शुरू हो गया। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी के अनुसार उचित दर की दुकानों (कोटे) पर 18 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक राशन का वितरण किया जाएगा। विभाग ने सभी पात्र लाभार्थियों से समय पर राशन प्राप्त करने और अपने राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से कराने की अपील की है।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अंत्योदय राशन कार्डधारकों को प्रति राशन कार्ड 21 किलोग्राम गेहूं और 14 किलोग्राम चावल निःशुल्क दिए जाएंगे। वहीं पात्र गृहस्थी (पीएचएच) राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किलोग्राम गेहूं और दो किलोग्राम चावल मुफ्त वितरित किया जाएगा। विभाग के अनुसार 18 अगस्त राशन वितरण की अंतिम तिथि होगी।
विज्ञापन
जिन लाभार्थियों का आधार कार्ड अभी तक नहीं बना है अथवा जिनका अंगूठा या आंख का बायोमेट्रिक ई-पॉस मशीन पर सत्यापित नहीं हो पा रहा है, उन्हें अंतिम दिन मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से भी राशन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति खाद्यान्न से वंचित न रहे।
विज्ञापन
प्रत्येक सदस्य की करा लें केवाईसी
जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी राशन कार्डधारकों से अपील की है कि राशन वितरण के दौरान अपने कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य की ई-केवाईसी जल्द से जल्द पूरी करा लें। इससे भविष्य में राशन वितरण के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहेगा।