फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   raped on the pretext of marriageraped on the pretext of marriage

Pilibhit News: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Sun, 15 Sep 2024 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
raped on the pretext of marriageraped on the pretext of marriage
जहानाबाद। युवती को प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। कई बार मना करने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और बाद में शादी से भी इन्कार कर दिया। परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दो साल पूर्व एक युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। आरोप है कि 26 अगस्त 2024 को आरोपी ने उसे गांव में स्थित एक धार्मिक स्थल के पास बुलाया और मना करने के बाद भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी से भी इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

इसपर युवती ने अपने परिजनों को घटना बताई। आरोप है कि इस बाबत आरोपी पक्ष से बातचीत करने पर युवक के पिता, भाई, मां ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed