{"_id":"60f9c5ee8ebc3e57f9143769","slug":"rape-pilibhit-news-bly4539975176","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पति पर लिखाई वेश्यावृति व सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने पति पर लिखाई वेश्यावृति व सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट
विज्ञापन
पूरनपुर। पति की शह पर विवाहिता को नशा देकर दो युवकों ने उसके ही कमरे में सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला की ओर से उसके पति समेत चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म , गालीगलौज, मारपीट कर धमकाने, अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
एक महिला ने बताया कि उसका निकाह मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी एक युवक से हुआ था। निकाह के दो महीने बाद ही उसका पति उससे वेश्यावृति से धन कमाकर देने का दबाव बनाने लगा। विरोध पर कई बार मारपीट की गई। उसे मायके छोड़ दिया गया। समझाने के बाद भी उसका पति नहीं माना। अक्सर युवकों से रुपये लेकर उनको उसके कमरे में लाकर छोड़ देता। जबरन नशा कर उसके साथ दुष्कर्म कराता। आरोप है कि घटना की शिकायत परिवार वालों से करने पर परिवार के लोग उल्टा उससे ही मारपीट करते। महिला ने बताया कि एक अप्रैल की रात को दो युवकों के साथ उसके कमरे में पहुंचे उसके पति ने युवकों से रुपये लेने की जानकारी देकर संबंध बनाने का दबाव बनाया। दोनों युवकों को उसके साथ कमरे में बंद कर दिया गया। आरोप है कि युवकों ने नशा देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। होश आने पर घटना का विरोध करने पर उसके पति ने अपनी महिला मित्र से उसकी पिटाई कराई। कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर महिला की ओर से जावेद, निशा बी और दो अन्य पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।