फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   76-foot-long Rangoli created at Gandhi Stadium Pilibhit

पीलीभीत: गांधी स्टेडियम में बनाई गई 76 फीट लंबी रंगोली, सरकारी योजनाओं को रंगों में उकेरा

Wed, 07 Oct 2026 05:05 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 07 Oct 2026 05:05 PM IST
सार

पीलीभीत में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को गांधी स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग ने भव्य रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें रंगोली के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाएं प्रदर्शित की गईं।

विज्ञापन
76-foot-long Rangoli created at Gandhi Stadium Pilibhit
गांधी स्टेडियम में सजाई गई रंगोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को गांधी स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से भव्य रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां करीब 76 फीट लंबी रंगोली में केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को रंगों के माध्यम से आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। विशाल रंगोली को देखने के लिए लोगों में भी उत्सुकता रही।

विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह के निर्देशन में तैयार की गई इस रंगोली में गुलाब, गेंदा समेत विभिन्न रंग-बिरंगे फूलों और प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया गया। करीब 30 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिलकर कई घंटे की मेहनत से रंगोली को आकार दिया। इसमें सरकारी योजनाओं, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े संदेशों को अलग-अलग आकृतियों के माध्यम से उकेरा गया।
विज्ञापन


आयोजन के दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा ने गांधी स्टेडियम पहुंचकर रंगोली का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शिक्षकों के प्रयास की सराहना की। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार विभाग के इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर रंगोली तैयार की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अफसरों ने किया सम्मानित 
भव्य रंगोली तैयार करने में योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं की टीम को जिलाधिकारी, सीडीओ और बीएसए ने सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी संदेशों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।

कार्यक्रम स्थल पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए थे। जिलाधिकारी ने इनका निरीक्षण कर संबंधित शिक्षकों एवं कर्मचारियों से योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्टॉलों पर प्रदर्शित सामग्री और गतिविधियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed