फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ramleela

प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा...

Sat, 08 Oct 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:39 AM IST
सार

रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला के तहत शुक्रवार को श्रीराम राज्याभिषेक लीला का मंचन हुआ।लीला मंचन के दौरान मुनि वशिष्ठ ने श्रीराम का तिलक किया।सभी नदियों के जल से जलाभिषेक करने के बाद प्रभु राम व सीता को दिव्य सिंहासन पर बैठाकर उनका तिलक किया जाता है।

विज्ञापन
ramleela
परमठ मंदिर में भगवान श्रीराम का तिलक करते महंत ओमकारनाथ व मौजूद कमेटी के सदस्य। संवाद - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पीलीभीत। रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला के तहत शुक्रवार को श्रीराम राज्याभिषेक लीला का मंचन हुआ। लीला मंचन के दौरान मुनि वशिष्ठ ने श्रीराम का तिलक किया।
विज्ञापन

शहर के परमठ मंदिर में लीला मंचन के दौरान दिखाया कि श्रीराम अपने भाइयों भरत, शत्रुघ्न से मिलने के बाद अपनी माताओं व गुरु वशिष्ठ से मिलते हैं। अयोध्यावासियों को भक्त हनुमान, सुग्रीव, अगंद, विभीषण, जामवंत से मिलवाते हैं। उसके बाद कुलगुरु वशिष्ठ प्रभु राम के राज्याभिषेक की घोषणा करते हैं। सभी नदियों के जल से जलाभिषेक करने के बाद प्रभु राम व सीता को दिव्य सिंहासन पर बैठाकर उनका तिलक किया जाता है। राज्याभिषेक के दौरान मंदिर परिसर श्रीराम जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर महंत ओमकार नाथ, सुनील मिश्रा, अवनीश शर्मा, भानुप्रताप सिंह, अमरीश शर्मा, नरेश शुक्ला, धीरेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed