जहानाबाद। कस्बे में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ राम बरात निकाली गई। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें शामिल हुए। जगह-जगह पूजन कार्यक्रम भी हुआ।
बुधवार से राम लीला मेले का शुभारंभ होगा। इसको लेकर एक दिन पूर्व कस्बे के मोहल्ला पुरैना शिव मंदिर से चुने गए मेला कमेटी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कश्यप उर्फ बबलू की अध्यक्षता में राम बरात का आयोजन किया गया।
इसमें सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे। राम बरात का पुरैना शिव मंदिर से शुरू होकर पुरैना ठाकुर द्वारा, बाजार कटरा, सादात, जोशी टोला होते हुए मिश्रन टोला में विश्राम हुआ। संवाद

जहानाबाद कस्बे में पुरैना शिव मंदिर से निकाली गई राम बारात।संवाद