फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rakshabandhan today, the market started till late evening

रक्षाबंधन आज, बाजार में देर शाम तक रही चहल पहल

Sun, 06 Aug 2017 11:51 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sun, 06 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan today, the market started till late evening
सजी दुकानें
भाई-बहन के असीम प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन आज मनाया जाएगा। रविवार को बाजार में काफी चहल पहल रही। राखी और मिठाई की दुकानों पर खरीदारों का तांता लगा रहा। वहीं ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भीड़ रही। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन और रेल विभाग ने भी कमर कस ली। यूं तो रक्षाबंधन पर्व की तैयारियां घरों में कई दिन पहले से ही चल रही थीं, लेकिन रविवार को अवकाश के चलते बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने बाजार में पहुंचे। इसके चलते बाजार में पूरे दिन भारी चहल पहल रही।  
विज्ञापन


राखी बाजार में रही रौनक 
रंग बिरंगी आकर्षक राखियों से सजी दुकानों पर रविवार को खरीदारों का पूरे दिन तांता लगा रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता जा रहा था, शहर की सड़कें लोगों की भीड़ से पटती जा रही थी। कारोबारियों के मुताबिक कोलकाता के रेशम के धागे, गुजरात की मेटल और राजस्थान की जरी वाली राखियों की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने दुकानों को भी आकर्षक ढंग से सजाया। 
विज्ञापन


सज गई मिठाई की दुकानें  
रक्षाबंधन पर्व को लेकर मिठाई की दुकानों पर कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई। शहर के स्टेशन रोड समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर स्थित मिठाई की दुकानें एक दिन पहले ही सजाने संवारने का कार्य शुरू कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों व बसों में भी रही भीड़भाड़ 
पर्व के चलते ट्रेनों व बसों में भी एक दिन पहले ही भीड़भाड़ रही। रविवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। पूरे दिन यात्रियों की आवाजाही रही। अधिकारी रेलवे स्टेशन पर घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते देखे गए। वहीं रोडवेज बस स्टैंड पर भी अन्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की संख्या अधिक देखी गई।  


परिवहन विभाग ने कसी कमर 
प्रदेश सरकार द्वारा रविवार रात 12 बजे से लेकर सोमवार रात 12 बजे तक बहनों को रोडवेज बसों में नि:शुल्क सफर को तोहफा दिया गया है। इसी के मद्देनजर रोडवेज प्रशासन ने भी अपने बसों को पहले से तैयार कर रूट मैप आदि तैयार कर लिया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसके नागर ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन टनकपुर, शाहजहांपुर, हरदोई, बरेली आदि रूटों पर रोडवेज बसों को विशेष रूप से चलाने की व्यवस्था की गई। रक्षाबंधन के दिन बहनों के लिए हर तरह की परिवहन सुविधा दी जाएगी। यहां तक कि सीतापुर रूट पर जाने वाली बहनों को उस दिन बस उपलब्ध कराने की तैयारी हैै। जिससे उन्हें कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed