{"_id":"5e5bfb138ebc3ec7510aab3a","slug":"rajstrar-pilibhit-news-bly3980049163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रवाल सभा से रजिस्ट्रार ने तलब किए अभिलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रवाल सभा से रजिस्ट्रार ने तलब किए अभिलेख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। संस्था श्री अग्रवाल सभा का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। सोसायटी एवं चिट्स के सहायक रजिस्ट्रार (बरेली) ने नवीनीकरण के लिए संस्था पदाधिकारियों से एक सप्ताह के अंदर सोसायटी के अभिलेख तलब किए हैं।
शहर निवासी अनूप अग्रवाल ने सहायक रजिस्ट्रार से संस्था श्री अग्रवाल सभा की शिकायत की थी कि संस्था पदाधिकारियों ने उसका नवीनीकरण नहीं कराया। वह संस्था अनाधिकृत तरीके से चला रहे हैं। इससे अग्रवाल सभा में दो फाड़ हो गए थे। कई नामचीन लोग अग्रवाल सभा से जुड़े हैं। सहायक रजिस्ट्रार ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संस्था के मंत्री राहुल अग्रवाल को पत्र भेजकर एक सप्ताह के अंदर संस्था से जुड़े अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इससे पदाधिकारियों में हड़कंप है। पदाधिकारी इस बारे में बात करने से कतरा रहे हैं।