{"_id":"c90c43f421666f7e03a0e97c302b67f9","slug":"rajiv-gandhi-centre-are-being-imposed-in-dung-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी सेवा केंद्र में थोपे जा रहे उपले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी सेवा केंद्र में थोपे जा रहे उपले
पीलीभीत
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत विभाग की अनदेखी के चलते गांव नगीपुर अखौला के राजीव गांधी सेवा केंद्र परिसर में उपले थोपे जा रहे हैं, जिसके कारण इस केंद्र का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।
करीब दो वर्ष पूर्व पंचायत विभाग ने कई लाख रुपये की लागत से गांव नगीपुर अखौला में राजीव गांधी सेवा केंद्र का निर्माण कराया था। राजीव गांधी सेवा केंद्र के बनते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई थी, लेकिन ग्रामीणों की यह खुशी ज्यादा दिनों तक बरकरार नहीं रह सकी। दरअसल कुछ दबंगों के घरों की महिलाएं राजीव गांधी सेवा केंद्र परिसर में उपले थोपती हैं। इस वजह से राजीव गांधी सेवा केंद्र का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। नियमानुसार ग्राम पंचायत की बैठकें राजीव गांधी सेवा केंद्र में ही होनी चाहिए, लेकिन उपले थोपे जाने के कारण बैठकें नहीं हो पा रही हैं। यद्यपि जागरूक ग्रामीणों ने इस बीच पंचायत विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित कराया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों में पंचायत विभाग के प्रति रोष है। इस बावत सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रूपलाल ने बताया कि क्षेत्रीय ग्राम पंचायत अधिकारी अवनीश गंगवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र के परिसर से अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दे दिए गए हैं।