{"_id":"66c79899c1bf8b8bda0311e4","slug":"rain-is-creating-hindrance-in-education-responsible-people-are-not-paying-attention-childrens-lives-are-in-danger-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-121314-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शिक्षण में बारिश बन रही बाधा, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान, खतरे में बच्चों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शिक्षण में बारिश बन रही बाधा, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान, खतरे में बच्चों की जान
विज्ञापन
अमरिया के हाशिमपुर जूनियर हाईस्कूल परिसर में भरा पानी। फाइल फोटो
पीलीभीत। बारिश के मौसम में पानी भरने से स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में बच्चों की जान को भी खतरा पैदा हो रहा है। जिले के करीब 300 स्कूलों में जलभराव की समस्या रहती है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं देते।
बेसिक स्कूलों के कायाकल्प के लिए सरकार लाखों रुपये विभाग को भेजती है। इसके बाद भी समस्या बनी रहती है। मौजूदा समय में कई स्कूलों में पानी भर जाने से विद्यार्थियों की शिक्षा पर ग्रहण लगा हुआ है।
एक दिन पहले हुई बारिश में कई स्कूलों में पानी भर जाने से विद्यार्थी पानी से गुजर कर स्कूल पहुंचे थे। वहीं शिक्षकों के सामने भी समस्या खड़ी हो गई थी। बता दें कि जिले में पानी भरने की समस्या कुछ स्कूलों में नहीं बल्कि करीब 300 स्कूलों में है।
विज्ञापन
--
रहता है जहरीले कीड़ों का खतरा
बारिश का पानी पास होने के बाद यहां जहरीले कीड़ों का खतरा बढ़ जाता है। पिछले माह हुई बारिश में पूरनपुर और मरौरी ब्लॉक के कुछ स्कूलों में सर्प भी निकलने के मामले भी सामने आए थे।
--
जलभराव वाले स्कूलों की सूची मांगी गई थी। जिले में करीब 300 स्कूलों में यह समस्या है। प्रधानों को स्कूल परिसर में मिट्टी डलवाने के लिए कहा गया है। सूची जिलाधिकारी को दी गई है।
- अमित कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी