फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rain increased patients with fever and stomach problems

Pilibhit News: बारिश ने बढ़ाए बुखार और पेट संबंधी दिक्कतों के मरीज

Wed, 05 Jul 2023 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 05 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Rain increased patients with fever and stomach problems
जिला अस्पाल में पर्चा बनवाने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद
पीलीभीत। बारिश ने बुखार और पेट संबंधी समस्याओं के रोगी बढ़ा दिए हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 944 मरीजों में सबसे ज्यादा बुखार और पेट की बीमारियों के मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के चलते बुखार, पेट दर्द के साथ खुजली समेत त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ने लगी हैं। इन समस्याओं से परेशान मरीजों की जिला अस्पताल में लगातार संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में रोजाना औसतन एक हजार मरीज पहुंच रहे हैं। मंगलवार सुबह बारिश के साथ दोपहर तक मौसम खराब रहा। इसके बावजूद जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। 944 मरीज ओपीडी में पहुंचे।
विज्ञापन

सबसे अधिक मरीज फिजिशियन कक्ष में परामर्श के लिए खड़े दिखे। ओपीडी में बुखार और पेट दर्द के मरीज अधिक रहे। इसके अलावा मौसम में बदलाव के चलते खुजली और त्वचा संबंधी समस्या से भी कई मरीज परेशान दिखे। फिजिशियन डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि मौसम बदल रहा है। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। इस मौसम में त्वचा, वायरल इन्फेक्शन समेत संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में सफाई और आहार का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। मच्छरों से ही बचाव करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed