{"_id":"60cce26e8ebc3e2d9d01b2f6","slug":"rain-in-pilibhit-pilibhit-news-bly4502597152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों के बीच हुई रिमझिम बारिश, मौसम बना सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों के बीच हुई रिमझिम बारिश, मौसम बना सुहावना
विज्ञापन
शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद कुछ इस तरह मौसम दिखा गुलजार।
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। उमस भरी गर्मी के बीच शुक्रवार को मौसम बदला। दिन भर बादल छाए गए और रुक रुककर हल्की बूंदाबांदी होती रही। दोपहर बाद हवा भी तेज हुई। इससे गर्मी से काफी राहत मिली। अधिकतम पारा भी दो डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बृहस्पतिवार को दिन में कई बार बादल छाए, मगर कुछ ही देर में छंट गए थे और उमस भरी गर्मी पड़ी थी। रात को भी मौसम गर्म बना रहा था। मगर शुक्रवार सुबह मौसम बदल गया। बादलों के बीच रिमझिम बारिश हुई। जंगल से सटे ग्रामीण इलाकों में सुबह साढ़े नौ से साढ़े दस बजे तक तेज बारिश हुई।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि अभी इसी तरह से मौसम का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। शनिवार को भी बारिश के आसार हैं। धान की रोपाई के लिए किसानों को बारिश बेहद फायदेमंद हैं।
विज्ञापन
उधर, बारिश के चलते कई बार फाल्ट के चलते बिजली गुल रही। एकता नगर, अशोक कॉलोनी, आसफजान, गांधी स्टेडियम, निरंजनकुंज, नई बस्ती आदि इलाकों में उपभोक्ता परेशान रहे।