फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Railway

रेलवे जंक्शन : सफाई व्यवस्था लचर तो कहीं टंकी की टोंटी गायब

Mon, 12 Jul 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Railway
पीलीभीत। अमान परिवर्तन के बाद ब्रॉडगेज की ट्रेनों का जंक्शन से संचालन शुरू होने के बाद भी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो सकी हैं। इससे यात्रियों को खासी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

कोरोना संकट काल के बाद अब ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। प्लेटफॉर्म नंबर दो, तीन और चार पर पूरी तरह से अव्यवस्थाएं हावी हैं। सफाई व्यवस्था बदहाल है। कहीं टंकी की टोटियों के पास शराब के खाली पौवे पड़े हैं, तो कहीं टंकी से टोंटी गायब हैं।
विज्ञापन

वहीं, आरपीएफ की ओर से प्लेटफॉर्म पर मुख्य निकास द्वार नहीं खोला गया है। इसका खामियाजा ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ा रहा है। वहीं, फुटओवर ब्रिज पर दिव्यांगों के लिए पांच साल बाद भी रैंप नहीं बन पाई। व्हीलचेयर भी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है। इससे दिव्यांगों को ट्रेन का सफर के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों की रोजाना भीड़ बढ़ने लगी है। इसके बाद भी व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर एक
कोरोना संकट काल में ट्रेनों का संचालन बंद होने के बाद प्लेटफॉर्म नंबर पर मुख्य निकास द्वार को लकड़ी लगाकर बंद कर दिया गया है। अब कई दिनों पहले ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है, मगर इस मुख्य द्वार को अभी तक आरपीएफ ने नहीं खोला है। इससे यात्रियों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। जबकि आरपीएफ के अधिकारी प्लेटफॉर्म की सुरक्षा का हवाला दे रहे हैं। कुल मिलाकर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्लेटफार्म दो-तीन
जंक्शन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो पर वैसे तो सभी व्यवस्थाएं है। मगर साफ सफाई के अभाव में दम तोड़ रही हैं। पानी की टंकी के पास शराब के खाली पड़े पौवे सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। टोटी के पास फैली गंदगी से यात्रियों को पानी पीने में दिक्कत होती है। जबकि अफसर सफाई व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद दावे कर रहे हैं।
प्लेटफार्म नंबर चार
अमान परिवर्तन का कार्य पूरा होने के बाद भी प्लेटफॉर्म नंबर चार पर अव्यवस्थाएं हावी हैं। पानी की टंकी से टोंटी गायब हैं। सफाई न होने से घास उग आई है। जबकि इस ट्रैक पर ट्रेन रोकने के लिए रेलवे को अनुमति मिल गई है। प्लेटफॉर्म पर उतरने वाले यात्रियों के लिए पानी की सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। झाड़ियों से कीड़े मकोड़े प्लेटफॉर्म पर आने का खतरा बना रहता है।
जान जोखिम में डालकर पटरियां लांघते हैं यात्री
प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज गेट से काफी दूरी पर बना है। इससे यात्री बेखौफ होकर पटरियों को लांघते हुए ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ पड़ते हैं। स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के जवान भी यात्रियों को रोकने की जहमत नहीं उठाते हैं। इससे ट्रेन आने के दौरान दुर्घटना की संभावना बन रहती है। दूसरा रास्ता न होने के कारण यह स्थिति रोजाना रहती है। जबकि इस दौरान कई ट्रेनों का आवागमन रहता है।

पीलीभीत जंक्शन के सभी प्लेटफॉर्म पर अव्यवस्थाओं की जानकारी नहीं है। गंभीरता के साथ इस मामले को दिखवाकर अव्यस्थाओं को तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed