फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   rail

पीलीभीत-शाजहांपुर रूट पर 15 से ट्रेनों के संचालन पर संशय

Thu, 12 Aug 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
rail
पीलीभीत। रेल संरक्षा आयुक्त ने पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट पर भले की मौखिक रूप से ट्रेनों के संचालन को लेकर कह दिया हो, मगर अधिकारी लिखित आदेश का इंतजार कर रहे हैं। आदेश आने के इंतजार में अभी तक ट्रेनों को चलाने के लिए तैयारियां भी नहीं की गई है। जबकि लोग 15 अगस्त से ट्रेन के संचालन को लेकर कयास लगाए हुए हैं। खास बात तो यह है कि इस रूट पर चार स्टेशन और दस हाल्ट हैं। हाल्ट पर टिकट बिक्री के लिए यूटीएस (अनरिजर्व टिकटिंग सिस्टम) लगाया जाना है। मगर हाल्ट पर यूटीएस अभी तक नहीं लग सके हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत- शाहजहांपुर के बीच 84 किलोमीटर लंबे इस रेल खंड पर चार स्टेशन और दस हाल्ट है। स्टेशनों पर तो यूटीएस लगाए जा चुके है, मगर अभी हाल्ट पर सिस्टम लगाने की कवायद भी शुरू नहीं हो सकी है। जबकि मीटरगेज के दौरान इन हाल्ट की टेंडर प्रक्रिया ठप हो गई थी। जो आमान परिवर्तन पूरा होने के बाद ट्रैक ओके होते ही इनकी रिन्युअल प्रक्रिया पूरी करने के बाद टिकट बिक्री के लिए बहाल कर दिया गया। मगर इन पर यूटीएस कब तक लग पाएंगे। किसी अधिकारी को नहीं पता। जबकि अधिकारियों का कहना है कि स्पेशल एक्सप्रेस (पैसेंजर ट्रेन कोरोना काल में) से सफर करने के लिए टिकट यूटीएस से ही दिया जाएगा। यह आलम तब है जब चार अगस्त को ब्रॉडगेज का काम पूरा होने के बाद सीआरएस ने निरीक्षण में ट्रेन चलाने को मौखिक रूप से ट्रैक को फिट बता दिया है। वाणिज्य विभाग की ओर से भी दो एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए प्रस्ताव भेज इतिश्री कर ली गई। इससे 15 अगस्त को ट्रेनों के संचालन के कयास लगाए जा रहे थे। मगर रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस रूट पर सितंबर में ट्रेनों का संचालन होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

तीन साल से ट्रेन सफर कर इंतजार कर रहे यात्री
आमान परिवर्तन को लेकर तीन साल पहले ट्रेनों का संचालन बंद किया गया था। पीलीभीत से शाहजहांपुर के बीच 84 किलोमीटर में डेढ़ साल में काम पूरा करने को लेकर कार्य तेजी से शुरू हुआ था। मगर अधिकारियों की सुस्त रवैया के चलते तीन साल बाद भी ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। जबकि रेल संरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण के बाद इस रूट पर ट्रेनों के संचालन को लेकर हरी झंडी दे दी है। इसके बाद भी स्थानीय जंक्शन से लेकर इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों तक को ट्रेन के संचालन को लेकर कुछ नहीं पता है। जबकि पिछले तीन साल से इस रूट के यात्री ट्रेन से सफर करने का इंतजार कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी हाल्ट पर यूटीएस सिस्टम से ही टिकटों की बिक्री होगी। इसके लिए प्रक्रिया तेजी से चल रही है। पीलीभीत से शाजहांपुर के बीच ट्रेन के संचालन को लेकर आदेश आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हालांकि 15 अगस्त पर ट्रेन के संचालन को लेकर अभी कोई आदेश नहीं आया है। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed