{"_id":"61044fe68ebc3e58794b02cb","slug":"rail-pilibhit-news-bly454866342","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिवेणी एक्सप्रेस से सफर करने के लिए बुकिंग शुरू, आठ यात्रियों ने सीटें कराई आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिवेणी एक्सप्रेस से सफर करने के लिए बुकिंग शुरू, आठ यात्रियों ने सीटें कराई आरक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण की पहली लहर का प्रकोप कम होने के बाद दो फरवरी 2021 से त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया। इसके बाद अज्ञात कारणों के चलते एक माह संचालन के बाद इस ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। इसी दौरान कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू हो गई और ट्रेन का निरस्तीकरण बढ़ा दिया गया। बाद में संक्रमण का प्रभाव कम होने के बाद अन्य तीन जोड़ी ट्रेन को चला दिया गया, मगर त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हुआ था। इसके बाद अब रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दे दी है। दो अगस्त को करीब चार माह बाद ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। इस ट्रेन से सफर करने के लिए अब तक आठ यात्रियों ने सीटें भी बुक करा ली है।
मार्च 2021 को त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 15 दिन के लिए निरस्त कर दिया था। इसके बाद फिर 15 दिन के लिए निरस्तीकरण बढ़ा दिया गया। इसी दौरान कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू हो गई थी। इससे इस ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू नहीं हो सका। बाद में कोरोना सक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप कम होने के बाद पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस और दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन तो शुरू कर दिया गया था, मगर त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की रेलवे बोर्ड की ओर से अनुमति नहीं मिल पाई थी। इससे इस ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हो सका। शाहजहांपुर, लखनऊ, प्रयागराज, रूट के यात्रियों को कोई ट्रेन की सुविधा न होने से काफी दिक्कत हो रही है। अब दो अगस्त से इस ट्रेन को चलाने की अनुमति रेलवे बोर्ड की ओर से मिल चुकी है। यह ट्रेन एक दिन टनकपुर से सिंगरौली और एक दिन टनकपुर से शक्तिनगर के बीच चलेगी। इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए सीट की बुकिंग शुरू कर दी गई है। अभी तक इस ट्रेन से सफर करने के लिए बरेली, लखनऊ समेत कई स्टेशनों के लिए आठ यात्री सीट की बुकिंग करा चुके है। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि त्रिवेणी के संचालन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। दो अगस्त से निर्धारित समय से संचालन शुरू हो जाएगा।