{"_id":"665a4c83277937dc0f0f3594","slug":"quit-tobacco-and-avoid-deadly-diseases-pilibhit-news-c-4-1-bly1009-412342-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तंबाकू से करें तौबा, घातक बीमारियों से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तंबाकू से करें तौबा, घातक बीमारियों से बचें
विज्ञापन
पीलीभीत। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सभी को तंबाकू और सिगरेट का सेवन न करने के लिए जागरूक किया गया।
शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. रश्मि श्रीवास्तव ने कहा कि तंबाकू के सेवन से अस्थमा, हृदय रोग, फेफड़ों और मुंह के कैंसर से पीड़ित मरीजों को संख्या लगातार बढ़ रही है।
कहा कि बड़ों को विशेष तौर पर बच्चों का ध्यान रखना चाहिए। घर में जब सिगरेट का सेवन बड़े करते हैं, तो इससे निकलने वाला धुआं बच्चों के लिए सर्वाधिक हानिकारक है। कहा कि हमें इसके लिए एकजुट होकर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। इस मौके पर डॉ. नीरज, डॉ. भगवानदास, डॉ. राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।