फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   PWD contractor's arbitrariness in road construction

Pilibhit News: सड़क निर्माण में लोनिवि के ठेकेदार की मनमानी

Thu, 23 May 2024 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
PWD contractor's arbitrariness in road construction
बमरौली से बंडा मानपुर जाने वाला मार्ग । फाइल फोटो
पीलीभीत। जिले में लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों की मनमानी हावी है। यहां पर सड़कों को बनाने में जमकर खेल किया जा रहा है। बिलसंडा क्षेत्र में ठेकेदार ने बिना सूचना के ही हॉटमिक्स सड़क के स्थान पर मिक्सवेल से निर्माण शुरू करा दिया। मामला वायरल होने के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की है। ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र में बमरौली से बंडा मानपुर मार्ग पर सड़क निर्माण की शासन से स्वीकृति हुई। सड़क को हाटमिक्स से बनना था। जिसका टेंडर भी हुआ, लेकिन ठेकेदार ने मनमाने तरीके से सड़क को हॉटमिक्स से न बनाकर मिक्सवेल से बनवाना शुरू कर दिया। इसकी अधिकारियों को भी कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विरोध किया, लेकिन ठेकेदार ने एक नहीं सुनी। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि जब सड़क को हाटमिक्स से बनाने की मंजूरी मिली तो ठेकेदार ने मनमानी क्यों की। इधर, ठेकेदार का कारनामा वायरल हुआ तो अधिकारियों ने काम को रुकवाते हुए उसे अब नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मिक्सवेल और हॉटमिक्स में अंतर

हॉटमिक्स सड़क बनाने के लिए प्लांट लगाया जाता है। प्लांट से ही निर्माण सामग्री आती है, फिर इसे डालकर पेवर मशीन से सेट किया जाता है। वहीं मिक्सवेल से बनने वाली सड़क के लिए मौके पर गिट्टी और तारकोल को मिलाकर डाला जाता है। इसमें ठेकेदार को अलग से प्लांट नहीं लगाना पड़ता।
-
ठेकेदार ने बगैर सूचना सड़क का निर्माण शुरू कर दिया था। सूचना मिलने के बाद कार्य को रुकवा दिया है। आगे नियमानुसार कार्य करवाया जाएगा।
-संजीव कुमार जैन,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed