फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   PTR elephant

पीटीआर की शोभा बढ़ाएंगे कर्नाटक के हाथी

Sun, 11 Jul 2021 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
PTR elephant
पीलीभीत। पीटीआर में कर्नाटक से पांच हाथियों को लाने की कवायद पुन: शुरू होने वाली है। इसको लेकर पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर के नेतृत्व में एक टीम इसी माह के अंत तक कर्नाटक के लिए रवाना होगी। हालांकि इन हाथियों को पिछले साल ही लाया जाना था। मगर कोरोना संक्रमण के चलते यह कवायद ठंडी पड़ गई थी। हाथियों के आने से जहां रेस्क्यू ऑपरेशन में बाघों पर काबू पाया जा सकेगा, वहीं बीहड़ जंगल में कॉबिंग में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व घोषित हुए सात साल हो चुके हैं, मगर अभी भी संसाधनों की खासी कमी देखी जा रही है। हाल में 54 लाख रुपये की लागत रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान काम आने वाले जरूरी संसाधन मिल चुके हैं। मगर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन और बीहड़ जंगल में कॉबिंग के दौरान संसाधनों की कमी अखर रही है। पीटीआर में बाघों की बढ़ती संख्या के चलते बाघों के जंगल क्षेत्र से बाहर निकलने की घटनाएं प्रकाश में आती रहती है। इन बाघों को काबू में करने के लिए पीटीआर को दुधवा टाइगर रिजर्व से प्रशिक्षित हाथियों को बुलाना पड़ता है। करीब दो साल पूर्व पीटीआर के अफसरों ने कर्नाटक से हाथी मंगवाने का निर्णय लिया था। इसको लेकर कर्नाटक सरकार को पांच हाथी देने का प्रस्ताव भेजा गया था। लंबी प्रक्रिया से गुजरने के बाद कर्नाटक सरकार ने पीटीआर को हाथी देने को हामी भी भर दी थी। कर्नाटक सरकार से मिली अनुमति को उच्चाधिकारियों के माध्यम से प्रदेश सरकार के पास भेजा गया। प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद केंद्र सरकार को भेेज दिया गया। गत वर्ष इसकी मंजूरी भी मिल चुकी है। इसको लेकर करीब 50 बजट का बजट भी सुरक्षित किया जा चुका है। वन अफसरों ने पिछले साल हाथियों को मंगाने की तैयारी शुरू ही की थी, मगर कोरोना के चलते मामला थम गया। चालू साल की शुरूआत में फिर से हाथियों को लाने के लिए उच्चाधिकारियों से संपर्क साधा गया, मगर कोरोना की दूसरी लहर के चलते मामला फिर से थम गया। इधर अब स्थिति सामान्य होती देख पीटीआर के अफसरों ने कर्नाटक से हाथियों को लाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में एक टीम माह के अंत तक कर्नाटक जाएगी। टीम वहां जाकर हाथियों और उनके प्रशिक्षकों को लाने के लिए कर्नाटक के अधिकारियों से विचार-विमर्श करेगी। इसके बाद हाथियों को पीटीआर लाया जाएगा।
विज्ञापन

कर्र्नाटक से पिछले साल ही हाथियों को लाने के प्रयास किए जा रहे थे, मगर कोरोना महामारी के चलते इसे रोक दिया गया था। यदि स्थिति सामान्य बनी रही तो इस माह के अंत तक कर्नाटक जाकर वहां के अफसरों से वार्ता कर हाथियों और उनके प्रशिक्षकों को लाने का प्लान बनाया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही पीटीआर में हाथी आ जाएंगे। - नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed