{"_id":"66a6ccb479ce9c24ae02e224","slug":"protesters-remained-in-front-of-the-coal-depot-for-the-third-day-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-120131-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कोयला डिपो के सामने तीसरे दिन भी डटे रहे प्रदर्शनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कोयला डिपो के सामने तीसरे दिन भी डटे रहे प्रदर्शनकारी
विज्ञापन
बीसलपुर में रेल विभाग के विरोध में जुलूस निकालते नागरिक।संवाद
बीसलपुर। रेलवे स्टेशन के पास स्थित कोयला डिपो हटाने की मांग को लेकर उसी के सामने चलाया जा रहा बेमियादी धरना रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान विधायक और एसडीएम ने धरनास्थल पर पहुंचकर मांगों अतिशीघ्र पूरी कराने का आश्वासन दिया।
धरना 26 जुलाई से चल रहा है। लोगों का कहना है कि डिपो से उड़ने वाला कोयला उनके घरों में पहुंच जाता है। उससे कपड़े काले हो जाते हैं और खाद्य वस्तुएं भी खराब होती हैं। इससे बीमारी फैलने की आशंका भी बनी रहती है। लोगों का कहना था कि जब तक कोयला डिपो नही हटेगा, तब तक वे लोग आंदोलन खत्म नहीं करेगें। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
भाजपा विधायक विवेक वर्मा और एसडीएम महिपाल सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर लोगों से वार्ता की। विधायक और एसडीएम ने उनकी मांग पूरी कराने में अपने स्तर से हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। विधायक ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को भी पूरे मामले की जानकारी दे दी है। अगले सप्ताह वह जितिन प्रसाद के साथ दिल्ली जाकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्चिनी वैष्णव से इस संबंध में वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
--
प्रदर्शनकारियों ने निकला जुलूस
बीसलपुर। प्रदर्शनकारियों ने रविवार की शाम कोयला डिपो हटाने की मांग को लेकर जुलूस निकाला और नारेबाजी की।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कोयला डिपो के सामने धरने पर बैठे नागरिकों ने रविवार की शाम धरनास्थल से ही रेलवे रेल विभाग के विरोध में जुलूस निकाला। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद जुलूस देर शाम धरनास्थल पर आकर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान लोग रेलवे के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। जुलूस का नेतृत्व अर्जुन कुमार ने किया। जुलूस में रामनगर, शिवाजी नगर, शास्त्री नगर ,मोहल्ला हबीबुल्लाह खान शुमाली, गांधीनगर, राम बंगला आदि मोहल्लों के लोग शामिल थे। संवाद