फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Protested against the crumbling healthcare system.

Pilibhit News: लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 28 Sep 2026 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Protested against the crumbling healthcare system.
प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। संवाद
डॉक्टरों की नियुक्ति से लेकर एंबुलेंस, जांच सुविधाएं समेत अन्य मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
विज्ञापन

कलीनगर। तहसील क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य अधिकार आंदोलन के तहत सीएचसी माधोटांडा के पास डीएम और सीएमओ को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार वीरेंद्र सिंह को दिया। इसमें डॉक्टरों की नियुक्ति से लेकर एंबुलेंस, जांच सुविधाएं, आईसीयू और ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू करने समेत 10 मांगें उठाई गईं।

आप जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व और पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार भारती के संयोजन में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि कलीनगर तहसील के सैकड़ों गांव जिला मुख्यालय से करीब 30 से 50 किलोमीटर दूर हैं। जंगल और टाइगर रिजर्व से सटे क्षेत्र में वन्यजीव हमले, सड़क हादसे, प्रसव संबंधी आपात स्थिति और गंभीर बीमारियों के मामलों में समय पर उपचार मिलना जरूरी है। इसके लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों को संसाधनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों से मजबूत करने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने चेतावनी दी कि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर विनोद कुमार भारती, संजय कुमार, रामशंकर दुबे, राघव गिहार, अभिषेक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed