फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Protest against American goods by burning Trump's effigy

Pilibhit News: ट्रंप का पुतला फूंककर किया अमेरिकी वस्तुओं का विरोध

Sun, 10 Aug 2025 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Protest against American goods by burning Trump's effigy
बरखेड़ा ब्लॉक तिराहे पर ट्रंप का पुतला जलाते व्यापारी। संवाद
बरखेड़ा। पचास फीसदी टैरिफ (आयात शुल्क) लगाए जाने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष एमए जिलानी के निर्देश पर युवा नगर अध्यक्ष प्रिंस भारद्वाज एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेठ मोहम्मद अनस, नगर महामंत्री हरीश भारती के नेतृत्व में नगर के पदाधिकारियों ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका।
विज्ञापन

नगर महामंत्री ने कहा कि इससे भारतीय अर्थव्यवस्था पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। टैरिफ से भारत के निर्यात पर सीधा असर होगा, जिससे कई उद्योगों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। देश की आर्थिक विकास दर भी प्रभावित हो सकती है। युवा नगर अध्यक्ष ने कहा कि भारी टैरिफ लगने से भारतीय वस्तुएं अमेरिका के बाजार में महंगी हो जाएंगी। इससे अमेरिकी उपभोक्ता कम टैरिफ वाले या बिना टैरिफ वाले दूसरे देशों के उत्पादों को खरीदना पसंद करेंगे।
विज्ञापन

नगर वरिष्ठ संगठन मंत्री डॉ जुल्फिकार ने कहा कि निर्यात में कमी से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ेगा, जिससे रुपये की कीमत पर असर पड़ सकता है। पुतला फूंकने वालों में संतोष भारती, मनोज सक्सेना, मुकेश कुमार, राजेश सक्सेना, सौरभ गंगवार, अफ़ाक ख़ान, पवन वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed