फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Property worth Rs 48 lakh of drug peddler seized

Pilibhit News: मादक पदार्थों की तस्करी के अरोपी की 48 लाख की संपत्ति कुर्क

Wed, 22 Apr 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Property worth Rs 48 lakh of drug peddler seized
ग्राम पौटा कलां में कुर्की की कार्रवाई करते थानाध्यक्ष स्रोत पुलिस कार्यालय
बरखेड़ा। मादक पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने नशे का धंधा करने वाले एक तस्करी के आरोपी की 48 लाख 19 हजार रुपये कीमत की संपत्ति (मकान) को कुर्क किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव पौटा कलां निवासी जाबिर मादक पदार्थों का तस्करी का आरोपी है। वह चरस की तस्करी करता रहा है। इस अवैध धंधे से प्राप्त धन से अपने मकान का निर्माण कराया था। अवैध संपत्ति का वित्तीय और तकनीकी विश्लेषण करने के बाद इसकी रिपोर्ट दिल्ली को भेजी थी। साक्ष्यों और प्रभावी पैरवी के आधार पर प्राधिकारी की ओर से 16 अप्रैल को तस्कर की संपत्ति जब्तीकरण के आदेश पारित किए गए। इसी का अनुपालन करते हुए संपत्ति को कुर्क कर लिया गया। जाबिर का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट में कई मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed