फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Problem due to dirty water in the animal service center campus

Pilibhit News: पशु सेवाकेंद्र परिसर में गंदा पानी भरा होने से दिक्कत

Thu, 22 Aug 2024 06:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
Problem due to dirty water in the animal service center campus
बीसलपुर के रमपुरा चौराहे पर कच्चा नाला बना  मुसीबत का सबब।संवाद
कई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। गांव जोगीठेर के पशु सेवाकेंद्र परिसर में जलभराव और गंदगी के कारण पशुपालक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

पिछले माह हुई बारिश का पानी गांव जोगीठेर के पशु सेवाकेंद्र परिसर में भर गया था। पड़ोस में स्थित ग्राम पंचायत के कूड़ा निस्तारण केंद्र का काफी कूड़ा बह कर भी आ गया। इस वजह से पशु सेवाकेंद्र परिसर में गंंदे पानी के कारण गांव में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

परिसर में पानी भरा होने और गंदगी के कारण पशुपालक पशु सेवाकेंद्र तक नहीं पहुंच पाते हैं। इस वजह से पशुपालकों को काफी दिक्कत होती है। इस बीच जागरूक पशुपालकों ने पशुपालन विभाग और प्रशासन के अधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकृष्ट कराया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बावत डिप्टी सीवीओ डॉ. योगेंद्र कुमार ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए खंड विकास अधिकारी से कहा जाएगा।
--
नाला न बनवाए जाने से परेशानी



बीसलपुर। रंपुरा चौराहे पर कच्चे नाले को पक्का न कराए जाने और स्लिप न डलवाए जाने से व्यापारियाें और ग्राहकों को काफी दिक्कत हो रही है। कच्चा नाला लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है।



राष्ट्रीय सड़क प्राधिकरण के अधिकारियों ने करीब दो वर्ष पूर्व चौड़ीकरण की जद में आ जाने के कारण रंपुरा चौराहे पर पूर्व दिशा में स्थित नाला खोदवा दिया था, लेकिन अब तक उसे पक्का नहीं कराया। नाला पक्का न कराने और उस पर स्लिप न डलवाने के कारण क्षेत्र के व्यापारियों को अपनी दुकान तक आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।




इस बीच प्रभावित व्यापारियों ने प्राधिकरण के अधिकारियों का कई बार ध्यान आकर्षित कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे व्यापारियों में अधिकारियों के प्रति रोष है। इस बावत एसडीएम महिपाल सिंह ने बताया कि प्राधिकरण के अधिकारियों को इस समस्या को लेकर पत्र भेजकर नाला बनवाने के लिए कहा जाएगा। संवाद

बीसलपुर के रमपुरा चौराहे पर कच्चा नाला बना  मुसीबत का सबब।संवाद

बीसलपुर के रमपुरा चौराहे पर कच्चा नाला बना  मुसीबत का सबब।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed