फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pressure of devotees increased, there was a fight to get a seat in the train

Pilibhit News: श्रद्धालुओं का बढ़ा दबाव, ट्रेन में सीट पाने के लिए मारामारी

Tue, 18 Mar 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 18 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Pressure of devotees increased, there was a fight to get a seat in the train
शहर के रेलवे स्टेशन पर रही यात्रियों की भीड़। संवाद
पीलीभीत। उत्तराखंड के मां पूर्णागिरि धाम में मेला शुरू होने के बाद पीलीभीत जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। मंगलवार को स्टेशन पर पूर्णागिरि जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते सीट पाने के लिए मारामारी का आलम दिखा। आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ेगी। इसको लेकर रेलवे व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा है।
विज्ञापन

परिसर में पुलिस सहायता केंद्र भी बनाया गया है। मंगलवार सुबह 10 बजे जाने वाली मेला स्पेशल ट्रेन से 150 यात्रियों ने टनकपुर के लिए सफर किया। इसके अलावा दोपहर में करीब दो बजे जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस से करीब तीन सौ यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन

दोपहर में टिकट खिड़की से लेकर स्टेशन परिसर तक यात्रियों की भीड़ दिखी। लोग जमीन पर ही बैठकर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। सुरक्षा के लिहाज से जीआरपी व आरपीएफ भी स्टेशन पर सक्रिय दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टेशन परिसर में बनाया गया पुलिस सहायता केेंद्र
फोटो: 19
यात्रियों की सुविधा के लिए जीआरपी की ओर से स्टेशन परिसर में पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया है। साथ ही मंगलवार को जीआरपी ने स्टेशन परिसर में अनाउंस भी कराया। यात्रियों से सजग रहने की अपील करने के साथ ही किसी भी तरह की दिक्कत होने पर पुलिस को जानकारी देने की बात कही गई।

एटीवीएम मशीन पर भी उमड़ रही भीड़
फोटो: 20
स्टेशन परिसर पर बनी टिकट खिड़की पर भीड़ अधिक होने के चलते लोग एटीवीएम मशीन से टिकट ले रहे हैं। इससे यहां भी कतार लग रही है।


खाली चल रहीं बसें ट्रेन का सफर सस्ता और सुविधा जनक होने के कारण अधिकांश श्रद्धालु ट्रेन से ही यात्रा पर जा रहे हैं। पीलीभीत से टनकपुर के लिए चलने वाली रोडवेज बसें खाली चल रही हैं। मंगलवार को कई बसों में नाममात्र की सवारियां ही दिखीं।

--
पालिका प्रशासन ने कराई मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था
पीलीभीत। पूर्णागिरि मेले को देखते हुए पालिका प्रशासन की ओर से रेलवे स्टेशन के बाहर जीआरपी थाने के मुख्य द्वार पर मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था कराई गई है। इसके अलावा वाटर टैंक भी रखवाया गया है। प्रभारी ईओ/एसडीएम न्यायिक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। संवाद

शहर के रेलवे स्टेशन पर रही यात्रियों की भीड़। संवाद

शहर के रेलवे स्टेशन पर रही यात्रियों की भीड़। संवाद

शहर के रेलवे स्टेशन पर रही यात्रियों की भीड़। संवाद

शहर के रेलवे स्टेशन पर रही यात्रियों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed