फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Preparation started in Drummond College, team of officers arrived for inspection

ड्रमंड कॉलेज में तैयारी शुरू, अफसरों की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची

Wed, 15 Dec 2021 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Preparation started in Drummond College, team of officers arrived for inspection
पीलीभीत। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार से शुरू हो रहे बांसुरी महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार से पंडाल और स्टाल लगाने का काम शुरू हो गया। दोपहर को सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार और एसडीएम योगेश कुमार गौड़ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। स्काउट गाइड के विद्यार्थियों को वालंटियर बनाया जाएगा। अफसरों ने उनके साथ बैठक की। कोविड और साफ सफाई को लेकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

17 से 19 दिसंबर तक बांसुरी महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें गीत संगीत के साथ कई आयोजन होंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बांसुरी महोत्सव के अंतर्गत विश्व की सबसे बड़ी बांसुरी को लेकर पोस्टर जारी किया। एतिहासिक बांसुरी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसके लिए दो एजेंसियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

कृषि विभाग द्वारा एग्रो कार्नर व वैज्ञानिक/प्रोफेसर के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जाएगा। इसमें रबी फसलों व मृदा परीक्षण के मॉडल का प्रदर्शन,रबी फसलों को प्रदर्शित करते हुए वैज्ञानिक ढंग से बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए कृषकों को जागरूक किया जाएगा। मृदा एवं जल संरक्षण का मॉडल, वर्तमान परिवेश में बढ़ती हुए जनसंख्या के सापेक्ष घटते हुए कृषि क्षेत्र के दृष्टिगत भूमि एवं जल संरक्षण के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित करने की योजना है, जिससे कृषक जागरूक होकर भूमि एवं जल संरक्षण के महत्व को समझ सकें। कृषकों को संगठित करने, कृषि में निवेश बढ़ाने तथा विपणन की समस्याओं को हल करने के लिए कृषक उत्पादक संगठन को प्रदर्शित करने का प्रयास किया जाएगा। टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र के बाहर गन्ने की खेती को हतोत्साहित करते हुए अन्य फसलों जैसे हल्दी, अदरक व लेमन ग्रास को बढ़ावा देने हेतु मॉडल के प्रदर्शन की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed