फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Preparation of the Chief Minister's review preparedness

मुख्यमंत्री की समीक्षा की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Thu, 18 May 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 18 May 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संभवत: रविवार को बरेली में मंडलीय समीक्षा करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यालयों में विकास कार्यों व जनसुनवाई सहित मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यों आदि के आंकड़े दुरुस्त कर बुकलेट तैयार की जा रही है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विभिन्न मंडलों का भ्रमण कर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। 21 मई को उनका बरेली आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। बरेली पहुंचने पर विकास कार्यों के सत्यापन के साथ ही वह मंडल के चारों जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इसके लिए जिले में जहां डीएम, एडीएम स्तर पर कार्यों की समीक्षा कर बुकलेट तैयार की जा रही है वहीं विकास भवन में भी सीडीओ के माध्यम से विभिन्न विभागों के कार्यों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जिन जनपदों में मुख्यमंत्री के दौरे हो चुके हैं उन जनपदों के अधिकारियों से संपर्क कर सूचनाओं का प्रारूप मांगा गया है और उसी के अनुरूप सूचनाएं दर्ज की जा रही हैं। डीएम के निर्देश पर सभी विभागों से प्रस्ताव कार्य, उनकी वर्तमान स्थिति आदि के आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा जोर सफाई, पेयजल और खाद्यान्न वितरण पर दिया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रम की रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है।      
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed