फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pradhan along with his sons beat him up, report filed

Pilibhit News: प्रधान ने पुत्रों के साथ मिलकर की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 22 Sep 2024 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pradhan along with his sons beat him up, report filed
घुंघचाई। अखबार डालने पहुंचे हॉकर की प्रधान ने अपने पुत्रों के सहयोग से पिटाई की। जान से मारने की धमकी दी। घुंघचाई पुलिस ने प्रधान और उसके तीन पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना 17 सितंबर को सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। गांव जितौरिया टांडा निवासी राजकुमार भारती ने बताया कि एक दैनिक अखबार का हॉकर है। घटना के दिन लुकटिहाई के प्रधान ठाकुर प्रसाद के घर अखबार डालने गया था। प्रधान ने अपने पुत्रों के साथ उसे गालियां दीं।
विज्ञापन

अखबार में उसके खिलाफ खबर दोबारा छपने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध पर लात-घूंसों से उसकी पिटाई की। जान बचाकर भागने पर उसका पीछा किया गया। एसओ घुंघचाई विशेष कुमार ने बताया कि राजकुमार की ओर से गांव लुकटिहाई के प्रधान ठाकुर प्रसाद, उसके पुत्र अखिलेश, नकुल, आदेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed