फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pradeep first reached office and then SP residence.

Pilibhit News: पहले कार्यालय फिर एसपी आवास पहुंचा था प्रदीप

Sun, 11 Feb 2024 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 11 Feb 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Pradeep first reached office and then SP residence.
पीलीभीत। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे प्रदीप घर से साहब की गाड़ी ले जाने के बात कहकर निकला और परिजनों को यह भी बताया कि वह एसपी से मिलकर मामले की शिकायत करेगा। इसके बाद वह एसपी अतुल शर्मा के कार्यालय पहुंचा। वहां एसपी के न मिलने पर वह कचहरी गया और वहीं जहरीला पदार्थ खा लिया। करीब 12 बजे एसपी आवास पर शिकायती पत्र लेकर पहुंचा। गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को उसने जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन भी वहां पहुंच गए और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान परिजनों की डॉक्टरों से भी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

बताते हैं कि प्रदीप की पत्नी ईशारानी पीलीभीत के लॉ कॉलेज की छात्रा है और वह एक वकील के यहां अनुभव भी ले रही है। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद प्रदीप और ईशारानी में विवाद होने लगा। आरोप है कि शुक्रवार को वह जब कलक्ट्रेट गया तो ईशारानी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी थी। इससे वह काफी आहत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, शाम करीब साढ़े पांच बजे ईशारानी (24) ने भी अपने मायके में जहरीला पदार्थ खा लिया। उस समय घर पर उसकी छोटी बहन लल्ली थी। उसके पिता मनोहर लाल व मां
खेत से लौटे तो ईशा की हालत बिगड़ी हुई थी। उसे तुरंत सीएचसी जहानाबाद ले गए और उसे रेफर करने पर उसे बहेड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर जहानाबाद मुकेश शुक्ला ने बताया कि युवती ने जहर खा लिया है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत चिंताजनक बनी हुई है।

एसपी आवास की घटना फिर भी नहीं पहुंचे अधिकारी
जहरीला पदार्थ खाने के बाद युवक एसपी आवास पर पहुंच गया था, लेकिन पुलिस का कोई भी बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। साथ ही जहर खाने वाली जगह का घटनास्थल कोतवाली क्षेत्र में होने के बाद भी कोतवाली पुलिस नहीं पहुंची। महज सुनगढ़ी पुलिस ही मौके पर दिखाई दी।
परिजन लगाते रहे पुलिस पर आरोप, बाद में बदल गए बयान
मेडिकल कॉलेज में परिजन मीडिया के सामने लगातार पुलिस पर आरोप लगाते रहे। कहना था कि युवक ने एसपी बंगले पर जहर खाया है। कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया। देर शाम परिजनों के बयान स्वयं ही बदल गए। इसको लेकर काफी चर्चाएं रही।

बरेली में ही कराया गया शव का पोस्टमार्टम
युवक की मौत उपचार के लिए ले जाने के दौरान हुई थी। बरेली में पोस्टमार्टम कराए जाने की जब परिजनों को जानकारी लगी तो परिजन सुनगढ़ी थाने पहुंच गए और यहां पोस्टमार्टम कराने की जिद करने लगे। सुनगढ़ी पुलिस के समझाने के बाद परिजन माने। इसके बाद बरेली में ही पोस्टमार्टम कराया गया।
युवक शिकायत लेकर आवास पर आया था। पुलिसकर्मियों को युवक के जहर खाने की जानकारी लगने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। परिजनों के लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है। शिकायत पर सुनवाई क्यों नहीं हुई, यह भी जांच में शामिल है। युवक की पत्नी ने कहीं मुकदमा दर्ज कराया है, ऐसा संज्ञान में नहीं है। अन्य पहलुओं की जांच कराई जा रही है। - अतुल शर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed