{"_id":"686176161462b0f3c60cebae","slug":"power-supply-to-more-than-8000-consumers-stalled-for-five-hours-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-138730-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आठ हजार से अधिक उपभोक्ताओं की पांच घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आठ हजार से अधिक उपभोक्ताओं की पांच घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
केजीएन कॉलोनी जाने वाली लाइन पर फाल्ट सही करता कर्मचारी। स्रोतविभाग
पूरनपुर। विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन एक के केबल बाक्स में फाॅल्ट से नगर के आठ हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति पांच घंटे ठप रही। इसके अलावा जगह-जगह हुए फाॅल्ट के कारण पूरे दिन बिजली की आवाजाही बनी रही। ऐसे में उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई।
नगर में चार फीडर से बिजली आपूर्ति की जाती है। विद्युत उपकेंद्र में दो इनकमिंग और चार आउट गोईंग मशीनें हैं। शनिवार रात ढाई बजे इनकमिंग मशीन एक के केबल बाक्स में खराबी आ गई। इससे नगर के फीडर नंबर तीन और चार से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फीडर नंबर तीन से 38 सौ तो फीडर नंबर चार में 4800 से अधिक जुड़े हैं।
इनकमिंग मशीन की खराबी को ठीक करने के लिए मैकेनिक जुटे। कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह आठ बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। इसके अलावा रविवार को पूरे दिन जगह-जगह फॉल्ट होने से बिजली आती-जाती रही।
विज्ञापन
अवर अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि केबल बाक्स में खराबी से फीडर तीन और चार की आपूर्ति ठप हुई थी। रविवार सुबह खराबी दूर होने पर आठ बजे बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी गई।
--
ट्रांसफाॅर्मर संबंधी समस्या का समाधान
बीसलपुर। ट्रांसफार्मर संबंधी समस्या का समाधान होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
गांव कितनापुर में ट्रांसफाॅर्मर से नंगे तार निकले हुए थे। जिनकी चपेट में आने से कई माह पूर्व एक ग्रामीण की मौत हो गई थी तो दो दिन पूर्व एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गया था। ट्रांसफाॅर्मर सड़क के बिल्कुल किनारे लगा हुआ था, इसलिए यहां से गुजरने वाले लोगों को दिक्कत हो रही थी।
ग्रामीण काफी दिनों से विद्युत निगम के अधिकारियों से समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे थे लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस सिलसिले में ग्रामीणों ने शनिवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया था। साथ ही एसडीओ को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान करने की मांग की थी।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे विद्युत उपखंड अधिकारी कार्यालय परिसर में बेमियादी धरना शुरू कर देंगे। एसडीओ प्रवीण कनौजिया ने मांग को अतिशीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया था। रविवार को विद्युत निगम के कर्मचारियों ने गांव में पहुंचकर ट्रांसफाॅर्मर संबंधी समस्या का समाधान कर दिया, साथ ही उसके चारों ओर अस्थायी बाड़ भी कर दी। ग्राम प्रधान सूरजपाल ने समस्या का समाधान होने पर हर्ष जाहिर किया है। संवाद
--
दस घंटे बाधित रही नकटादाना सहित कई इलाकों की बिजली
पीलीभीत। शहर के नकटादाना फीडर पर ट्रांसफाॅर्मर की लीड में समस्या आने से केजीएन सहित कई इलाकों की बिजली दस घंटों से ज्यादा बाधित रही। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे।
नकटादाना फीडर से केजीएन के लिए जाने वाली सप्लाई की लीड में सुबह करीब सात बजे दिक्कत आई। जिससे करीब सौ उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर पहुंची टीम ने मरम्मत कार्य किया। शाम करीब चार बजे यहां की सप्लाई सुचारू हो सकी।
इसके अलावा इसी फीडर पर सुबह सात बजे पेड़ों की टहनियों की छंटाई की गई। इससे इस फीडर से जुड़ी पुलिस लाइन, कलक्ट्रेट, ऑफीसर्स कॉलोनी, शारदा कॉलोनी, गोदवरी स्टेट, केजीएन टू, वनकटी रोड, पीटीआर ऑफिस सहित कई इलाके की बिजली तीन घंटे से ज्यादा बाधित रही। दस बजे के बाद जाकर यहां के उपभोक्ताओं को बिजली मिल सकी।
जेई जहांगीर आलम ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर में दिक्कत आने से आपूर्ति बाधित रही थी। समस्या का निराकरण करा दिया गया है। संवाद