फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Power supply stalled for three hours in the city due to tripping

Pilibhit News: ट्रिपिंग से शहर में तीन घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Mon, 21 Aug 2023 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Power supply stalled for three hours in the city due to tripping
ट्रासफॉरमर ठीक करता कर्मी ।
- देहात से लेकर शहर में कई घंंटों बाधित हो रही बिजली,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शनिवार देर रात से रविवार की शाम तक बिजली की आंख-मिचौली होती रही। बिजली की ट्रिपिंग होने से शहर में लगभग तीन घंटा बिजली बाधित रही। कई जगह फाॅल्ट आने से भी वहां पर बिजली नहीं मिल सकी।
पूरे जिले की बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई हुई है। रोजाना हो रही घंटों कटौती के बाद भी विभाग इसे सुधारने का नाम नहीं ले रहा है। देहात से कस्बा और शहर में हर जगह बिजली कटौती सेे उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। वहीं, कई जगह फाॅल्ट होने के वजह से अन्य मोहल्लोें की भी बिजली प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक शेड्यूल के अनुसार ही उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराई जा रही है। रविवार को हुई उमस भरी गर्मी ने लोगों को और भी अधिक रुलाया। शनिवार की देर रात दूधिया मंदिर रोड और चूने वाली गली मेंं लगभग दो घंटा तक बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के नई बस्ती, आवास विकास, बल्लभ नगर, अशोक कॉलोनी, एकता नगर, निरंजन कुंज, पंजाबियान, छोटा खुदागंज, मोहल्ला तखान, कोतवाली रोड, मेन बाजार, नौगवां पकड़िया आदि मोहल्लों में बिजली ट्रिपिंग होने की वजह से कई घंटों तक बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगहों पर फाॅत्ल्ट आने की वजह से बिजली काटी गई थी। सही होते ही दोबारा से सुचारू करा दी गई।
-------------

ट्रांसफार्मर फुंका, पूरनपुर के 200 घरों में अंधेरा
संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। मोहल्ला रजागंज देहात के एक बरात घर के समीप रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से मोहल्ला के 200 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पंकज कॉलोनी में फुंके ट्रांसफार्मर को बदलकर शनिवार शाम को दूसरा लगा दिया गया, लेकिन खराबी के चलते घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही।
शनिवार की पूरी रात उपभोक्ता अंधेरे और भीषण गर्मी को लेकर परेशान रहे। रविवार दोपहर बाद ट्रांसफार्मर बदलने से उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। पंकज कॉलोनी में शुक्रवार को फुंके ट्रांसफार्मर को शनिवार को बदला गया। कुछ देर बाद बिजली आपूर्ति चलने के बाद ट्रांसफार्मर की खराबी से फिर पंकज कॉलोनी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

शनिवार शाम नौ बजे सरवनपुरी कॉलोनी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति खराबी से ठप हो गई। जिसे आधी रात के बाद सुचारु किया जा सका। रामलीला मेला मैदान के समीप केबल जलने से फीडर नंबर दो की बिजली आपूर्ति घंटों ठप रही। जेई जयपाल ने बताया कि रजागंज देहात के फुंके ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया गया। पंकज कॉलोनी के ट्रांसफार्मर को भी चालू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed