फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity supply of 18 villages disrupted

Pilibhit News: 18 गांवों की बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई

Thu, 20 Jun 2024 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply of 18 villages disrupted
सकरिया फीडर पर विघुत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
कलीनगर। शाहगढ़ क्षेत्र में सकरिया फीडर से जुड़े 18 गांवों में 48 घंटों से बिजली की आपूर्ति पूरी तरह लड़खड़ाई गई है। 24 घंटों में महज दो घंटे बिजली मिली है, जिसमें भी लो-वोल्टेज की समस्या रही है। इसके विरोध में क्षेत्रीय उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में जेई के न पहुंचने पर अधिशाषी अभियंता से दूरभाष पर शिकायत की।
विज्ञापन

शाहगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है सकरिया फीडर से पिपरिया करन, भोपतपुर, सकरिया, मानपुर, शाहगढ़ गांव, शाहगढ़ स्टेशन, नदहा, जरा समेत 18 गांवों में विद्युत आपूर्ति दी जाती है। फीडर से करीब पांच सौ कनेक्शन हैं। 15 दिन पूर्व से फीडर की सप्लाई लड़खड़ाई हुई थी जो पिछले 48 घंटों में पूरी तरह चरमरा गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार ऊर्जा निगम कर्मियों का कहना है कि लोड अधिक होने से ट्रांसफार्मर में दिक्कत है, जिस कारण आपूर्ति लड़खड़ाई हुई है। इस संबंध में संबंधित कर्मचारियों से संपर्क भी किया गया पर कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जेई को मौके पर बुलाया गया, पर वह नहीं पहुंचे। इसके बाद अधिशासी अभियंता को दूरभाष पर पूरी समस्या बताई गई और समाधान न होने पर उनके कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी गई। प्रदर्शन करने वालों में हरप्रीत सिंह, दलजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, सुखपाल वर्मा, गुरप्रीत सिंह, कुलविंदर सिंह आदि शामिल रहे।

--
शहर में फॉल्टों में आई कमी पर बिजली कटौती जारी
पीलीभीत। लगातार हो रहे फाॅल्ट से बुधवार को विद्युत उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली लेकिन कई स्थानों पर कटौती बदस्तूर जारी रही।
मंगलवार की रात 10 बजे मोहल्ला डालचंद में इमामबाड़े वाली गली में कई घंटे बिजली बाधित रही। दुर्गाप्रसाद मोहल्ले में वोल्टेज कम आने से लोगों के पंखे व अन्य इलेक्ट्रानिक सामान नहीं चल सके। संजय रॉयल पार्क में फेस की दिक्कत होने से लगभग आधा घंटा बिजली नदारद रही।
एकता नगर में केबल में दिक्कत आने से वहां के लोगों को बिजली नहीं मिल सकी तो आवास विकास कॉलोनी में लगभग एक घंटा बिजली प्रभावित रही। बुधवार को सुबह खकरा और कांशीराम फीडर पर कुछ देर बिजली बाधित रही तो नकटादाना में 33 केवीए सब स्टेशन के जंफर में दिक्कत आई। इससे लगभग आधा घंटा बिजली प्रभावित रही।
रामस्वरूप पार्क पर लगे ट्रांसफार्मर में पिछले तीन दिनों से दो फेस आने से वहां वोल्टेज की समस्या थी तो दूधिया मंदिर में ट्रांसफार्मर में दिक्कत आने से घंटों बिजली गुल रही। इसके अलावा शहर के नई बस्ती, अशोक काॅलोनी, निरंजनकुंज, अवध नगर, शिवनगर, सुरभि कॉलाेनी, एकता नगर, सुनगढ़ी, काला मंदिर आदि स्थानों पर भी बिजली आती-जाती रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगहों पर दिक्कत आई थी। टीम को तत्काल मौके भेजकर उन्हें सही करा लिया गया।
--
बौनी गांव में 10 घंटे गुल रही बिजली



बीसलपुर। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की अनदेखी से गांव बौनी में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक 10 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे भीषण गर्मी में लोगों को काफी दिक्कत हुई।



बौनी की प्रधान किरन गोस्वामी ने बताया कि 10 घंटे बिजली नहीं आने से लोगों को काफी दिक्कत हुई। इस बीच ऊर्जा निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों को लगातार फोन करते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। संवाद

--
आज गजरौला के 30 गांवों की छह घंटे ठप रहेगी आपूर्ति

गजरौला। गजरौला क्षेत्र के नाचनी घाट उपकेंद्र से जुड़े करीब 30 गांवों की आपूर्ति बृहस्पतिवार सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक ठप रहेगी। जेई गौरव सागर ने बताया की 33 केवीए लाइन के अंतर्गत जर्जर खंभों और तारों को दुरुस्त किया जाएगा, ऐसे में आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद

सकरिया फीडर पर विघुत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद

सकरिया फीडर पर विघुत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed