फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Potholes started being filled on Assam Highway, drivers will get relief

Pilibhit News: असम हाईवे पर भरे जाने लगे गड्ढे, वाहन चालकों को मिलेगी राहत

Wed, 20 Sep 2023 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 20 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Potholes started being filled on Assam Highway, drivers will get relief
हाईवे पर चल रहा मरम्मत का कार्य । संवाद
पीलीभीत। मुख्यमंत्री के आदेश पर जिले में हाईवे पर गड्ढे भरने का काम शुरू हो गया है। एनएचएआई ने असम हाईवे पर पूरनपुर तक पुलों और सड़क पर हुए गड्ढे भरने के लिए कार्यदायी संस्था को लगाया है। संस्था ने काम शुरू कर दिया है। इससे वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पीलीभीत से पूरनपुर के बीच असम हाईवे पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। पुलों पर तो गड्ढों में गर्डर दिखने लगे हैं। इसे लेकर पूर्व में अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेकर एनएचएआई के अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था को पुलों के गड्ढों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

अब मुख्यमंत्री के आदेश पर कार्यदायी संस्था ने हाईवे पर भी गड्ढों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। पीलीभीत से पूरनपुर के बीच हाईवे के गड्ढों को भरा जा रहा है। पुलों पर भी गड्ढों की मरम्मत की जा रही है। मरम्मत के दौरान सड़क की संबंधित लेन पर बैरिकेडिंग कर यातायात बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
नवंबर के बाद एनएचएआई के हवाले होगी सड़क
नेशनल हाईवे का निर्माण कराने वाली संस्था ही अभी मरम्मत आदि का काम कर रही है। संस्था की हाईवे के रखरखाव की जिम्मेदारी नवंबर में समाप्त हो जाएगी। इसको देखते हुए काम शुरू करा दिया गया है। तय मियाद के बाद एनएचएआई को ही हाईवे पर काम कराना होगा।
00
वर्जन
हाईवे पर मरम्मत का काम निर्माण कराने वाली संस्था से करवाया जा रहा है। अभी उसकी ही जिम्मेदारी है। इसके लिए अलग से कोई बजट नहीं दिया गया है। बारिश का मौसम सामान्य होने के बाद काम को शुरू कराया गया है।- शशांक भार्गव, अधिशासी अभियंता एनएचएआई

00
नगर पालिका ने भी सड़कों पर खोजने शुरू किए गड्ढे
कई साल से गड्ढों की अनदेखी कर रही नगर पालिका ने भी टीमें लगाकर शहर की सड़कों पर गड्ढों को खोज शुरू करा दी है। शहर में आधी से ज्यादा सड़कों पर गहरे गड्ढे हैं। पानी की पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई किए जाने से सड़कों की हालत और ज्यादा खराब हो गई है। मुख्यमंत्री ने जब दिवाली तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का आदेश दिया तो नगर पालिका भी सक्रिय हो गई। जिन सड़कों पर अब तक ध्यान नहीं दिया जा रहा था, अब उनके गड्ढे भरे जाएंगे। कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शहर की गड्ढा युक्त सड़कों का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट के बाद काम के लिए बजट का आवंटन होगा।

हाईवे पर चल रहा मरम्मत का कार्य । संवाद

हाईवे पर चल रहा मरम्मत का कार्य । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed