{"_id":"669d5b7b8f656090e9027c24","slug":"potholes-on-the-path-of-kanwariyas-have-been-filled-yet-pebbles-will-come-under-the-feet-pilibhit-news-c-122-1-spn1002-123258-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भरे गए कांवड़ियों के मार्ग पर गड्ढे, फिर भी पैरों के नीचे आएंगे कंकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भरे गए कांवड़ियों के मार्ग पर गड्ढे, फिर भी पैरों के नीचे आएंगे कंकड़
विज्ञापन
खिरनीबाग चौराहा से जीआईसी होकर हथौड़ा चौराहा की ओर जाने वाले मार्ग पर उखड़ी सड़क। संवाद
शाहजहांपुर। श्रावण मास का प्रारंभ सोमवार को हो रहा है। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा की शुरुआत भी हो गई है। भोले बाबा की कांवड़ लेकर निकलने वाले कांवड़ियों के पैरों में कंकड़ चुभ सकते हैं। हालांकि उन मार्गों पर गड्ढों को भरकर सड़कों की मरम्मत कराई गई है लेकिन कंकड़ मिट्टी पड़ी है। कई जगह सीवर लाइन धंस गई है। जिससे हादसा होने का खतरा बना रहेगा।
शासन की ओर से निर्देश दिए गए थे कि कांवड़ रूटों से 25 जुलाई को गड्ढे खत्म कर दिए जाएं। शहर में गड्ढों को खत्म करने के लिए पैचिंग का काम किया गया। पैचिंग का काम होने के बाद भी फिर से उन्हीं स्थानों पर सड़क पर गड्ढे हो गए।
अंटा चौराह से खिरनीबाग चौराहा वाली सड़क पर गड्ढे भर दिए गए थे। पैचिंग का कार्य भी हो गया था। फिर से उसी स्थान पर गड्ढा हो गया। यातायात पुलिस ने गड्ढे के ऊपर बैरिकेडिंग कर दी है। जिससे वह छुप गया है। इसी तरह से बाबा विश्वनाथ मंदिर जाने वाले रास्ते पर मरम्मत हुई सड़क पर गड्ढा हो गया है।
विज्ञापन
यहां से बड़ी संख्या में मंदिर जाने के लिए श्रद्धालु निकलेंगे। उनके साथ भी हादसे का खतरा बना रहेगा। वहीं खिरनीबाग चौराहा से लेकर जीआईसी तिराहा तक सीवर लाइन का काम हुआ। यहां पर सड़क नहीं बिछाई गई। सड़क पर पत्थर पड़े हैं। जो कि कांवड़ियों के पैरों में चुभेंगे।