Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Postpartum depression troubling women

Pilibhit News: महिलाओं को परेशान कर रहा प्रसवोत्तर अवसाद

Wed, 03 Dec 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 03 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Postpartum depression troubling women
पीलीभीत। बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं को प्रसवोत्तर अवसाद (तनाव) परेशान कर रहा है। जिले में भी इस तरह के मामले बढ़े हैं। जिला अस्पताल के मन कक्ष में प्रति माह में आठ से 10 महिलाएं पहुंच रही हैं। महिलाएं स्वभाव में चिड़चिड़ापन, निराश और किसी काम में मन न लगने की स्थिति का शिकार हो रही हैं। खास बात यह कि इसकी पहचान भी मुश्किल से हो रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मन कक्ष में पहुंची शहर निवासी एक महिला को यह समस्या है कि उसका किसी काम में मन नहीं लग रहा था। सब सही होने के बाद भी अजीब से उदासी रहने की बात कही। साथ ही यह भी लगता था कि परिवार के लोग उसे तवज्जो नहीं दे रहे हैं। मन कक्ष की सह प्रभारी पल्लवी सक्सेना ने उनकी काउंसिलिंग की तो पता चला कि यह स्थिति प्रसव के कुछ समय बाद से शुरू हुई है। लक्षणों की पहचान के बाद महिला को प्रसव के बाद होने वाले तनाव की जानकारी दी गई। बचाव के उपाय और टेली मानस नंबर के बारे में बताया गया। पल्लवी सक्सेना ने बताया कि प्रसवोत्तर अवसाद के मामले बढ़ेे हैं। महिलाएं इसे समझ नहीं पाती हैं।
विज्ञापन


स्वभाव में बदलाव से हो रहा मनमुटाव
प्रसवोत्तर अवसाद की वजह से महिलाओं के स्वभाव में आ रहा बदलाव आपसी मनमुटाव का कारण भी बन रहा है। महिलाओं को लगता है कि उन्हें तवज्जो नहीं दी जाती। निराशा का भाव बढ़ता है। पल्लवी सक्सेना ने बताया कि इस स्थिति से बचने के लिए परिवार के सदस्यों को समय दें। अधिक नींद लेनी चाहिए। अपने रुचि के कामों पर अधिक ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 से अधिक महिलाओं को किया जागरूक
मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 10 अक्तूबर से अब तक जिले में सीएचसी, स्कूल-कॉलेज व अलग-अलग स्थानों पर हुए कार्यक्रम में पल्लवी सक्सेना ने करीब 200 महिलाओं को जागरूक किया। 100 महिलाओं की काउंसिलिंग की गई। टेली मानस नंबर-14416 के बारे में जानकारी दी और समस्या होने पर कॉल करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed