{"_id":"692dd6551b68709182032b55","slug":"positive-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-149063-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नए फीडर से शीघ्र शुरू होगी आपूर्ति, बनेंगे दो और फीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नए फीडर से शीघ्र शुरू होगी आपूर्ति, बनेंगे दो और फीडर
Mon, 01 Dec 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। नगर के 18 हजार बिजली उपभोक्ताओं को शीघ्र ही ट्रिपिंग, फाल्ट से राहत मिलेगी। एक फीडर बनकर तैयार हो चुका है। दो नए फीडर और बनाए जाएंगे। फीडर नंबर दो के साथ तीन और चार से 40 से 45 प्रतिशत उपभोक्ता कम कर नए फीडर से जोड़े जाएंगे।
नगर में चार फीडरों और 149 ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति की जा रही है। चारों फीडरों में 18 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। फीडर नंबर एक मेंं 13 सौ से अधिक, फीडर नंबर दो में 6961 से अधिक, फीडर नंबर तीन में चार हजार, फीडर नंबर चार में 5014 उपभोक्ता हैं। फीडर नंबर दो, तीन और चार में अधिक उपभोक्ता होने, क्षेत्र बड़ा होने से तीनों फीडर ओवरलोड चल रहे हैं। ट्रिपिंग या फॉल्ट होने पर पूरे फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित होती है। सबसे बड़े फीडर नंबर दो का लोड कम करने को एक नया फीडर गत माह तैयार किया था। विद्युत सुरक्षा निदेशालय से एनओसी भी मिल गई। एक मोबाइल कंपनी की अंडर ग्राउंड लाइन पड़ने से भूमिगत केबल कट गई थी। इसी से नए फीडर को अब तक शुरू नहीं किया गया। उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि कटी भूमिगत केबल ठीक हो चुकी है। शीघ्र ही नए फीडर को शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा दो अन्य फीडर बनाए जाएंगे। इसमें फीडर तीन और चार का लोड कम किया जाएगा।
फीडर नंबर तीन में चार हजार और फीडर नंबर तीन में पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं में दोनों फीडरों से 40 से 45 प्रतिशत उपभोक्ताओं को कम करके नए फीडरों से जोड़ा जाएगा। इससे नगर के लगभग 18 हजार उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग, फॉल्ट से राहत मिलेगी।