फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Poor construction in open nandghar in the first rain

पहली बारिश में खुली नंदघर में घटिया निर्माण की पोल

Sun, 09 Jul 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 09 Jul 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Poor construction in open nandghar in the first rain
पहली बारिश में खुली नंदघर में घटिया निर्माण की पोल
 वेदांता फाउंडेशन की ओर से जिले में बनाए करीब एक दर्जन आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्रों की गुणवत्ता पहली ही बारिश में सामने आ गई। बारिश के चलते इनमें पानी टपक रहा है। उद्घाटन करने पहुंची केंद्रीय मंत्री ने इसकी जानकारी होने पर संस्था के प्रतिनिधियों एवं ठेकेदार को लताड़ लगाई। जिले केे आंगनबाड़ी केंद्रों को केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के प्रयासों से आधुनिक सुविधाओं से युक्त कर मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए वेदांता फाउंडेशन के सहयोग से 50 केंद्रों (नंदघर) का निर्माण कराया जाना है। इसमें अब तक 16 का निर्माण पूरा कराया जा चुका है जबकि कुछ पर काम चल रहा है। जिले में बने इन नंदघरों में कई का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री पहले की चुकी हैं जबकि मझोला क्षेत्र के भिंडारा व गिधौरा में बने नंदघर का उद्घाटन रविवार को किया गया। दोपहर को जब केंद्रीय मंत्री इसका उद्घाटन करने पहुंची तो कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि निर्माण में गुणवत्ता न होने के कारण नंदघर में पानी टपक रहा है जिससे रसोई एवं दरवाजे खराब हो रहे हैं। आपके कार्यक्रम के चलते रात को छत पर काली पन्नी डालकर रखी गई थी। इसपर केंद्रीय मंत्री भड़क उठीं और उन्होंने वहां मौजूद वेदंाता फाउंडेशन के प्रतिनिधि प्रीतम, ध्रुव एवं मुंबई से आए निर्माण एजेंसी के ठेकेदार की जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने ठेकेदार को आगे का काम न देने और भुगतान में भी कटौती करने के निर्देश दिए। यहां बता दें कि भिंडारा के साथ ही इसी क्षेत्र के गिधौर, शहर के निकट रूपपुरकमालू, जोगीठेर, रम्पुरा नत्थू में बने नंदघरों में भी पानी टपक रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed