{"_id":"5852dc824f1c1b686f64c220","slug":"pontoon-bridge-ready-to-begin-the-operation-of-two-wheelers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांटून पुल तैयार, दुपहिया वाहनों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांटून पुल तैयार, दुपहिया वाहनों का संचालन शुरू
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा नदी पर बनने वाला पांटून पुल बनकर तैयार हो गया है। बृहस्पतिवार से पुल पर दुपहिया वाहनों का संचालन शुरू कर दिया गया। नदी रास्ते में रेत अधिक होने के कारण चौपहिया और भारी वाहनों का संचालन अभी शुरू नहीं हुआ है। नदी रास्ते पर चकर प्लेटें डाली जा रही है। पुल से बड़े वाहनों का संचालन शुक्रवार शाम तक होने की उम्मीद है। इस पुल के बन जाने से ट्रांस शारदा क्षेत्र के लोगों में खुशी है। शारदा नदी से आवागमन को हर साल पांटून पुल बनाया जाता है। बरसात में बाढ़ की आशंका पर पुल पंद्रह जून को हटा लिया जाता है और बारिश खत्म होने के बाद पंद्रह अक्तूबर को पुल से आवागमन चालू कराने की तिथि निर्धारित है। हालांकि पिछले कई सालों से निर्धारित समय से पहले पुल हटा लिया जाता रहा है। मगर आवागमन निर्धारित समय के बाद ही चालू हो पाता है। इस बार भी समय से पुल तैयार नहीं हो सका। पांटून पुल के ठेकेदार के प्रतिनिधि और पूर्व जिला पंचायत सदस्य असलम कुरैशी ने बताया कि पांटून पुल बनकर तैयार हो गया है। बृहस्पतिवार को दुपहिया वाहनों का संचालन शुरू हो गया। नदी के रास्ते पर चकर प्लेटें डलवाई जा रही हैं। शुक्रवार शाम तक चकर प्लेटें पड़ने का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद भारी वाहनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उधर, पुल तैयार होने से क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। लोगों का मानना है कि शारदा नदी का जलस्तर न बढ़ने तक अब तहसील मुख्यालय को तीस की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय नहीं करनी होगी।
विज्ञापन