{"_id":"67c5f22154e8b8e0b804fd97","slug":"polices-island-visa-cell-will-provide-justice-to-the-victims-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-131758-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीड़ितों को न्याय दिलाएगी पुलिस की आइलेट-वीजा सेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीड़ितों को न्याय दिलाएगी पुलिस की आइलेट-वीजा सेल
Mon, 03 Mar 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। विदेश भेजने और फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र-वीजा के जरिए आइलेट संचालकों व जालसाजों की ठगी का शिकार हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए विशेष सेल का गठन किया गया है। एसपी अविनाश पांडेय ने आइलेट्स/ वीजा के नाम से गठित सेल का नोडल एएसपी विक्रम दहिया और सहायक नोडल सीओ सिटी को बनाया है।
जिले में फर्जी अभिलेखों, वीजा और विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले सामने आने पर एसपी ने 24 फरवरी को पूरनपुर कोतवाली में जनसुनवाई शिविर लगाया। इसमें 250 शिकायतें प्राप्त हुईं। परीक्षण के बाद 88 मुकदमे दर्ज करने के आदेश एसपी ने दिए। इसके अलावा भी कई अन्य मुकदमे दर्ज किए गए।
जांच में फर्जी पासपोर्ट बनाने की बात भी सामने आई थी। इसमें घुंघचाई थाने में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। दर्ज मुकदमों की प्रभावी पैरवी, जांच और कार्रवाई के लिए एसपी ने आइलेट्स/ वीजा नाम से स्पेशल सेल का गठन किया है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर मनीष कुमार, एसआई अचल कुमार, ब्रजवीर सिंह को भी सेल में शामिल किया गया है। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि गठित सेल फर्जीवाड़े के मामले पर नजर रखने के साथ पीड़ितोंं को न्याय दिलाने के लिए मुकदमों में गहनता से जांच व प्रभावी पैरवी करेगी।
नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश
विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी करने वाले आरोपियों पर पूरनपुर सहित अन्य थानों में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कई आरोपियों को जेल भी भेजा जा चुका है। फरार आरोपियाें की तलाश भी पुलिस ने तेज कर दी है। सोमवार को पुलिस ने कई जगह दबिश देकर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए हैं।
अलग-अलग थानों में दर्ज हुए 112 मुकदमे
फर्जी वीजा और विदेश भेजने के नाम पर ठगी के अब तक अलग-अलग थानों में 112 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। इसमें सबसे अधिक 77 मुकदमे पूरनपुर कोतवाली में दजै हैं। माधोटांडा थाने में 12, न्यूरिया और अमरिया में पांच-पांच, घुंघचाई में चार, गजरौला में तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। कोतवाली व सुनगढ़ी में दो-दो मुकदमे दर्ज किए हैं।