फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police stopped the work on the information of making a religious place

Pilibhit News: धार्मिक स्थल बनाने की सूचना पर पुलिस ने रुकवाया काम

Tue, 08 Aug 2023 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 08 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police stopped the work on the information of making a religious place
पीलीभीत। सुनगढ़ी क्षेत्र मेंं एक घर में धार्मिक स्थल के निर्माण की सूचना पर दूसरे समुदाय के लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बात भी की।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव बरहा में एक कमरे को तोड़कर धार्मिक स्थल का निर्माण कराया जा रहा था। इसका दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया तो तनाव बढ़ गया। सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य बंद करा दिया। निर्माण कराने वालों को थाने ले आई। दूसरे पक्ष के लोगों को भी बुला लिया।
विज्ञापन

निर्माण कराने वाले युवक ने बताया कि पहले से कमरा बना है। उसका दरवाजा बदलवा रहे थे, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप था कि कमरे को धार्मिक स्थल का रूप देने की प्रक्रिया चल रही थी। पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले को शांत कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी जगत सिंह ने बताया कि प्रशासन की बिना अनुमति के निर्माण कराने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed